Advertisment

Sexual Health: जानिए आप कैसे पा सकते हैं अच्छी सेक्सुअल हेल्थ

अगर आपको एक अच्छी सेक्सुअल हेल्थ चाहिए।तो आपको अपनी इनर हेल्थ को भी बेहतर करना होगा।अगर आप कम नींद लेते है।तो आपको सावधान है जाने की जरूरत है। कम नींद की वजह से आपका मूड खराब रहता है।

author-image
Shruti Upadhyay
15 Dec 2022
Sexual Health: जानिए आप कैसे पा सकते हैं अच्छी सेक्सुअल हेल्थ

Sexual Health Tips

Sexual Health: हमारी जिंदगी में सेक्स एक सकारात्मक प्रभाव देता है। इसमें शर्माने जैसी कोई चीज नहीं है।जिस तरह आप अपनी बॉडी हेल्थ को लेकर कॉन्शस रहते है।ठीक उसी तरह आपको अपनी सेक्सुअल हैल्थ को लेकर भी जागरूक रहने की आवश्यकता है। सेक्सुअल हेल्थ(sexual health) बेहतर करने से हमारी सेक्स लाइफ भी बढ़ जाती है। साथ ही साथ आप एक बेहतर ज़िन्दगी भी जीते है।तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपनी सेक्सुअल हेल्थ को अच्छा कर सकते है।

Advertisment
How School Can Exacerbate Sleep Deprivation In Teenagers

What to do to get well sexual health?

1. सही नींद है जरूरी (good sleep is necessary)

Advertisment

अगर आपको एक अच्छी सेक्सुअल हेल्थ चाहिए।तो आपको अपनी इनर हेल्थ को भी बेहतर करना होगा।अगर आप कम नींद लेते है।तो आपको सावधान है जाने की जरूरत है। कम नींद की वजह से आपका मूड खराब रहता है। इसके साथ यह कमुत्तेजना को काफी कम कर देता है। इसलिए आपको अच्छी सेक्सुअल हेल्थ के लिए समय पर सोना जरूरी है। एक अध्ययन अनुसार यदि महिला रोज एक घंटे ज्यादा नींद लेती है। तो उसकी सेक्स की संभावना 14 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

2. सही आहार लेना ना भूलें (healthy diet)

  • आपको अपनी सेक्सुअल हैल्थ को बेहतर करने के लिए सही आहार जरूर लेना चाहिए। आप अपनी डाइट पर ध्यान दे कर भी अपनी सेक्सुअल हेल्थ काफी इंप्रूव कर सकते है। आपको अपने भोजन में नीचे दी गई चीजों को जरूर शामिल करें।
  •  दूध में केसर का उपयोग करें। केसर हमारे सेक्स डिजायर को बढ़ाता है।
  • लहसुन (garlic) भी है काफी फायदेमंद। जी हां लहसुन भी हमारी सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर करता है। इसमें कामोतेजित गुण होते है।यह महिलाओं और पुरूषों में सेक्स की चाहत को बढ़ाता है।
  •  चॉक्लेट (chocolate) भी कामोत्तेजना को बढ़ाने का काम करता है।यह महिलाओं मे तेजी से इंडोरफिन्न हार्मोन (endorphin hormone)पैदा करती है। जो सेक्स की चाहत को दोगुना कर देता है।
Advertisment

3.  सही व्यायाम (exercise) है जरूरी

आपकी सेक्सुअल हेल्थ बेहतर करने के लिए सही व्यायाम बहुत जरूरी है। ज्यादातर महिलाओं में व्यायाम से लचीलापन आता है। सेक्सुअल हेल्थ बेहतर करने के लिए लचीलापन आपकी बहुत मदद करता है। इसी तरह पुरुषों मे भी व्यायाम से हार्मोन्स रिलीज़ सही रहता है।

4. पार्टनर से रखें अच्छे संबंध

आज कल के तनाव भरे माहौल में हम सभी को घर से सुखी होना जरूरी है। आप बाहर की चुनौतियों से लड़ते लड़ते घर आते है और घर पर भी यदि आपके संबंध अच्छे नहीं है।तो आपकी मेंटल हेल्थ के साथ सेक्सुअल हेल्थ भी खराब होती है। 

Advertisment
Advertisment