Advertisment

सोनाली फोगाट के बारे में 10 दिलचस्प बातें

author-image
Swati Bundela
New Update
सोनाली फोगाट, जब इन्होंने राजनीति में कदम रखा तबसे एक्टिंग को अलविदा बोल दिया। लेकिन सोनाली अपनी डेली लाइफ की फोटोज और वीडियोज़ शेयर कर के अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती है। जब से इन्होंने बिग बॉस 14 में एंट्री ली है तब से यह इंडियन टेलीविज़न का एक फेमस चेहरा बन चुकी है।

Advertisment

सोनाली फोगाट के बारे में 10 दिलचस्प बातें:



1.सोनाली फोगाट का जन्म हरियाणा के हिसार में एक किसान परिवार में हुआ था। 10 वीं कक्षा पूरी करने के बाद उसके माता-पिता ने उसकी शादी कर दी।

Advertisment


2. उन्होंने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि कैसे उनके पति ने हमेशा उनको सपोर्ट किया है। जब वह एक्टिंग करना चाहती थीं और पॉलिटिक्स में आना चाहती थीं , उस वक़्त उनके पति ने उनका साथ दिया था।



3. सोनाली फोगाटBJP महिला मोर्चा, हरियाणा की हेड हैं। वह इस यूनिट में वाईस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर हैं। वह दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब जैसी जगहों पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा (scheduled tribe morcha) को भी लीड करती हैं।
Advertisment




4. सोनाली फोगाट 2016 में 'एक मां जो लाखों के लिये बनी अम्मा' नाम के टीवी सीरियल में सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आईं थी। इसके बाद उन्होंने हरियाणवी फिल्म 'छोरीयां छोरों से कम नहीं होती', में एक्टिंग की। वह एक्टिंग की दुनिया में आखिरी बार The Story Of Badmashgarh (2019) की वेब सीरीज में नज़र आयी थी।

Advertisment


5. दिसंबर 2016 में, उनके पति संजय फोगट की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी।और अब सोनाली अपनी बेटी यशोधरा फोगट की सिंगल पैरेंट है।

पढ़िए :सोनाली फोगट से लेकर प्रियंका जग्गा तक , ये हैं वो 4 Wild Card Contestant जिन्होंने मचाई Bigg Boss में हलचल

Advertisment


6. जून 2020 में एक विवाद ने सभी का ध्यान सोनाली की ओर खींचा। सोनाली फोगाट को बलसमंद मार्केट में सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को चप्पलो से मारते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद सोनाली ने बताया कि उसने मेरे साथ गलत भाषा का प्रयोग किया था इसलिए मैंने उसे मारा।



7. उन्होंने एक चुनावी रैली के दौरान उन लोगों की देशभक्ति पर सवाल उठाया जो भारत माता की जय नहीं बोलते। सोनाली फोगाट ने उनसे कहा, "जो लोग भारत माता की जय नहीं बोल सकते हैं, उनके वोट का कोई मूल्य नहीं है"। "उन लोगों पर लानत है जो भारत माता की जय बोलने से कतराते है"
Advertisment




8. सोनाली फोगाट बिग बॉस का हिस्सा बन कर खुश है। शो में वह निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक और कुछ अन्य लोगों को अपना स्ट्रांग कॉम्पिटिटर मानती है।

Advertisment


9. फोगाट बिग बॉस 14 शो में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आयी हैं। उन्होंने बताया कि वह बिग बॉस में सुरक्षित तरीके से खेलेगी।



10.एक्टर से नेता बनी सोनाली बचपन से ही देशभक्त थी। इन्हे समाजसेवा का भी शौक हैं।

पढ़िए :जानिए सोनम कपूर क्यों इतनी लोकप्रिय हैं

एंटरटेनमेंट सोनाली फोगाट
Advertisment