Advertisment

सूप पीने के 10 फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सूप मोटापे से परेशान व्यक्ति को वजन कम करने के लिए पीना चाहिए या फिर जिसका पाचन तंत्र खराब है उन्हें ही सूप का सेवन करना चाहिए या फिर बीमार व्यक्ति को सूप पीना चाहिए। ऐसा कुछ हद तक सही है पर यह सोचना भी गलत है कि सूप स्वस्थ व्यक्ति को नहीं पीना चाहिए | जानिए सूप पीने के फायदे

Advertisment

सर्दियों में एनर्जी से भरपूर रखता है सूप..



सर्दी के मौसम में गर्मागर्म सूप पीना न केवल आपको गर्मी का एहसास कराएगा, बल्कि इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ ही आपको स्वस्थ भी रखेगा | आमतौर पर लोग अस्वस्थ होने पर सूप का सेवन अधिक करते हैं, लेकिन सूप को अनिवार्य तौर पर अपनी दिनचर्या में शामिल करने के कई लाभ हैं। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और इस मौसम में सूप से फायदेमंद ओर कुछ भी नहीं। आमतौर पर लोग अस्वस्थ होने पर सूप का सेवन करते हैं लेकिन स्वस्थ रहने के लिए रोजाना इसे पीना जरूरी है। सूप में विटामिन्स, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम जैसे कई गुण होते हैं, जिससे आप सर्दी-जुकाम के साथ कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
Advertisment


कितनी मात्रा में लें सूप..



सूप का सेवन हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है लेकिन बड़ी उम्र या बीमार व्यक्ति को ऐसा सूप पीना चाहिए पचाने में दिक्कत ना हो। वहीं बच्चों को सर्दियों वेजिटेबल सूप देना सही है। 5 साल से छोटे बच्चों के लिए रोजाना 50 मि.ली सूप देना चाहिए, जबकि एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 200-300 मि.ली सूप का सेवन कर सकता है।
Advertisment


चलिए अब आपको बताते हैं सूप पीने के फायदे.



Advertisment

1 सर्दी जुकाम  से बचने के लिए



सर्दी व ठंड से बचने के लिए गर्मागर्म सूप बेहद कारगर उपाय है। इसके अलावा जुकाम होने या गला खराब होने की स्थिति में भी कालीमिर्च मिला हुआ सूप पीने से बहुत जल्दी आराम होता है।

Advertisment

2 कमज़ोरी करें दूर



शरीर में कमज़ोरी महसूस होने पर सूप का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। यह कमज़ोरी तो दूर करता ही है, साथ ही प्रतिरक्षा तंत्र को भी और अधिक मजबूत करने में मदद करता है। यह बुखार, शारीरिक दर्द, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से लड़ने में मदद भी करता है। इसके अलावा तबियत खराब होने पर सूप के सेवन से किसी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं होती।

Advertisment

3 पचने में आसान



सूप का सेवन बीमारियों में इसलिए भी किया जाता है, क्योंकि यह आसानी से पच जाता है और किसी प्रकार की परेशानी पैदा नहीं करता। इससे बीमारी के बाद सुस्त पड़ा पाचन तंत्र भी सुव्यवस्थित तरीके से काम करने लगता है।

Advertisment

4 स्वाद बढ़ाए



अगर आपके मुंह का स्वाद बदल रहा है, और आपको हर चीज बेस्वाद लगने लगी है, तो सूप पिएं। इसे आपको अपना स्वाद वापस लाने में मदद मिलेगी, क्योंकि यह स्वाद बढ़ाने में मदद करता है।

5 एनर्जी के लिए



शारीरिक कमजोरी में सूप का सेवन आपको ऊर्जा देता है और आप पहले से स्वस्थ महसूस करते हैं। धीरे-धीरे आपकी एनर्जी का स्तर भी बढ़ने लगता है और आप स्वस्थ व सेहतमंद बनते हैं, सो अलग। हुआ ना सोने पर सुहागा।

6 हाइड्रेशन



जब आप अस्वस्थ होते हैं या फीवर के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसलिए ऐसे समय में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सूप का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की मात्रा और पोषक तत्व दोनों प्रवेश करते हैं।

 7 वजन कम



अगर आप कम कैलोरी लेना पसंद करते हैं और जल्दी वजन कम करना चाहते हैं, तो सूप से बेहतर क्या हो सकता है। इसमें आपको फाइबर्स और पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं और कैलरी भी ज्यादा नहीं होती। सूप पीने से पेट भी जल्दी भर जाता है और भारीपन भी नहीं होता।

8. पौष्टिक



सूप कोई भी हो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। दरअसल जिस सब्जी या अन्य खाद्य पदार्थ का सूप बनता है, उसका पूरा सत्व सूप में होता है। इसके अलावा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर सूप अंदरूनी तौर पर ताकत देने का काम करता है।

9. भूख बढ़ना



अगर आपको भूख नहीं लगती या कम लगती है, तो सूप पीना बहुत अच्छा चॉइस है। क्योंकि इसे लेने के बाद धीरे-धीरे भूख खुलने लगती है और भोजन के प्रति आपकी रूचि भी बढ़ती है|सूप पीने के फायदे

10. कैंसर से बचाव



एक रिपोर्ट के मुताबिक सूप ब्रैस्ट कैंसर के रिस्क को काम कर देता है। इसके अलावा सूप ब्रेन कैंसर के खतरे को काम करता है । ये थे सूप पीने के फायदे
सेहत सूप पीने के फायदे
Advertisment