Advertisment

रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन इंडिया में अगले हफ्ते से उपलब्ध होगी

author-image
Swati Bundela
New Update
स्पुतनिक-वी वैक्सीन इंडिया में  - कोरोना की सिचुएशन में यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने प्रेस मीटिंग के दौरान कहा कि रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन अगले हफ्ते गुरुवार तक इंडिया में उपलब्ध होगी। इसके बाद डॉ वीके पॉल ने कहा जो कि नीति आयोग के मेंबर हैं कि इस वैक्सीन का लोकल प्रोडक्शन इंडिया जुलाई से चालू कर दिया जाएगा।

Advertisment

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने वैक्सीन को लेकर क्या कहा ?



यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन अगले हफ्ते गुरुवार तक इंडिया में उपलब्ध होगी। ये भारत के सभी स्टेट्स में उपलब्ध होगी इस हिसाब से प्रक्रिया सेट की गयी है।
Advertisment


भारत ने स्पुतनिक वैक्सीन क्यों ली है ?



“भारत, दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश, #SputnikV के स्टेज 3 के पॉजिटिव रिजल्ट देखने के बाद इंडिया इस वैक्सीन को लेने वाला 60 वां देश बन गया है। स्पुतनिक वी को अब 60 देशों में अधिकृत किया गया है, जिस में ३ बिलियन से अधिक लोगों की आबादी है, ”ट्विटर पर स्पुतनिक वी के ऑफिसियल अकाउंट ने ट्वीट किया। स्पुतनिक वी भारत में कोविशिल्ड वैक्सीन और कोवाक्सिन वैक्सीन के बाद आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमोदित होने वाला तीसरा टीका है।
Advertisment


स्पुतनिक वी वैक्सीन के बारे में जरुरी बातें -



यह वैक्सीन गमालीस नेशनल रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ एपिडेमियोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी, मॉस्को द्वारा बनाई गयी है। . यह वैक्सीन बनते समय लोगों ने इसकी बहुत निंदा की थी क्योंकि कंपनी इसकी मेकिंग की प्रोसेस सभी के साथ साँझा नहीं कर रही थी पर इसके रिजल्ट बहुत अच्छे देखे गए हैं। इसके दोनों शॉट्स में 21 दिन का अंतर होना जरुरी है।   इस वैक्सीन की स्टडी में भी पाया गया है कि इसको लेने से कोई भी एलर्जी वगेरा नहीं हुई है और देखी गयी है। ये वैक्सीन सभी उम्र के लोगों के लिए कार्यगर है और 60 साल से ऊपर के उम्र के लोग तक लगा सकते हैं। यह वैक्सीन डॉक्टर रेड्डी लेबोरेटरी में बनाई गयी है।
सेहत
Advertisment