Advertisment

सुबह ब्रेकफास्ट में क्या खाना चाहिए ?

author-image
Swati Bundela
New Update
ब्रेकफास्ट हमारे दिन भर के खाने का सबसे जरुरी हिस्सा होता है। हम जिस हिसाब से ब्रेकफास्ट करते हैं उसी हिसाब से हमारा दिन गुजरता है। अगर आप सही तरीके से ब्रेकफास्ट करते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। सुबह उठकर हर इंसान सबसे हैल्दी और अच्छा खाने की सोचता है पर कभी लेट होने के कारण या फिर घर में वो चीज़ ना होने के कारण नहीं खा पाता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे ब्रेकफास्ट में क्या खाना चाहिए -
Advertisment


1. ड्राई फ्रूट्स



आप सुबह उठकर एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट जरूर खाएं इसके लिए आप कुछ रात को गला कर रख दें जैसे कि बादाम, अंजीर और खजूर। इसके बाद बाकि के जैसे कि काजू, पिस्ता और अखरोट सुबह उस में मिलाकर खाएं। इस से आपका शरीर बहुत मजबूत होगा और आपको दिन भर एनर्जी भरा मेहसूस होगा।
Advertisment


 2. हल्का नाश्ता



सुबह आप नाश्ते में हल्की चीज़ें ही खाएं जैसे कि पोहा, उपमा, इडली सांबर या ढोकल। कभी भी सुबह ज्यादा हैवी चीज़ें नहीं खाई जाती है जैसे की परांठे या भजिए वगेरा।
Advertisment


3. एक गिलास दूध



एक स्टडी में बताया गया है कि रोजाना दूध पीने से दिमाग तेज होता है इसलिए आप सुबह काले चने के साथ एक गिलास
Advertisment
दूध भी पिएं। दूध आपकी त्वचा, बाल और हड्डियों को तंदरुस्त रखता है।

4. भीगे हुए काले चने

Advertisment


भीगे हुए काले चने खास कर महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हर रात आप एक मुठ्ठी काले चने भिगो कर रखें और फिर आप सुबह उठकर ब्रश करने के बाद सबसे पहले उसे ही खाएं। काले चने में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल होते हैं जिस से आपको दिन भर थकान नहीं होती है।

5. सेब



वैसे तो सारे फल सेहत के लिए बहुत फायदे मंद होते हैं पर सुबह खाली पेट सेब खाने से आपके फेफडों को सही मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। ज्यादातर लोग इसलिए कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले सेब खाते हैं क्योंकि सेब से पूरा इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है।
सेहत
Advertisment