Low Estrogen in Women : महिलाओं में एस्ट्रोजन की कमी लक्षण जानिए

author-image
Swati Bundela
New Update

एस्ट्रोजन की कमी के लक्षण


1. सेक्स के दौरान दर्द


अगर आप सेक्सुअलि एक्टिव हैं पर अचानक से बहुत समय से आपके वजाइना में पेनेट्रेशन के दौरान दर्द होना शुरू हो जाए या सेक्स के दौरान आराम से ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता हो तो ये शरीर में एस्ट्रोजन की कमी का बड़ा लक्षण है।

2. इरेगुलर पीरियड्स


पीरियड्स में निरंतरता महिलाओं को अच्छी सेहत का साइन दिखाता है लेकिन अगर आपके पीरियड्स इरेगुलर और बहुत कम हैं तो इसका मतलब है शरीर में एस्ट्रोजन लेवल गिर गया है।

3. ब्रेस्ट में दर्द होना


अगर आपकी ब्रेस्ट में कभी भी दर्द महसूस हो तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें लेकिन अगर दर्द हल्का फुल्का है तो इसका कारण शरीर में estrogen की कमी हो सकता है। ब्रेस्ट में दर्द शुरू होना भी estrogen की कमी का एक बड़ा लक्षण माना जाता है।

4. हॉट फ्लैशेज


मेनोपॉज के बाद महिलाओं को हॉट फ्लैशेस का सामना करना ही पड़ता है लेकिन इसे कम किया जा सकता है estrogen की कमी को शरीर में पूरी का के।

मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज का ज्यादा होना भी एस्ट्रोजन की कमी का बड़ा लक्षण है और इसके लिए आपको एस्ट्रोजन की मात्रा को अपने शरीर में बढ़ानी ही होगा वरना समस्या बढ़ सकती है।

5. UTI का बढ़ना


अगर आपके शरीर में सेक्स के बाद या नॉर्मली भी UTI मतलब यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्या अक्सर देखने को मिलती है तो इसका एक बड़ा कारण शरीर में एस्ट्रोजन का कम  होना भी हो सकता है।

तो ये थे शरीर में एस्ट्रोजन की कमी के लक्षण जिनसे आप अपने शरीर में आसानी से एस्ट्रोजन के लेवल को बढ़ाने के लिए डाइट और दवाइयों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सेहत