खुद को मोटिवेट करना है? ये 5 वेब सीरीज़ देंगी हिम्मत और कॉन्फिडेंस

हर किसी की लाइफ में ऐसे फेज़ आता हैं जब मोटिवेशन डाउन हो जाता है। काम का प्रेशर, पर्सनल स्ट्रगल या खुद पर डाउट—इन सबके बीच आगे बढ़ना मुश्किल लगने लगता है।

author-image
Dimpy Bhatt
New Update
These 5 web series will give you courage and confidence

Photograph: (IMDb)

हर किसी की लाइफ में ऐसे फेज़ आता हैं जब मोटिवेशन डाउन हो जाता है। काम का प्रेशर, पर्सनल स्ट्रगल या खुद पर डाउट—इन सबके बीच आगे बढ़ना मुश्किल लगने लगता है। ऐसे टाइम  में मोटिवेशनल बुक्स से ज़्यादा असर कभी-कभी एक अच्छी वेब सीरीज़ कर जाती है, क्योंकि स्क्रीन पर दिखती स्टोरीज़ हमें अपनी ही कहानी की झलक दिखा देती हैं। अगर आप भी इंस्पिरेशन ढूंढ रहे हैं, तो ये 5 वेब सीरीज़ आपको हिम्मत और कॉन्फिडेंस ज़रूर देंगी।

Advertisment

खुद को मोटिवेट करना है? ये 5 वेब सीरीज़ देंगी हिम्मत और कॉन्फिडेंस

1. कोटा फैक्ट्री

यह सीरीज़ सिर्फ़ स्टूडेंट लाइफ की कहानी नहीं है, बल्कि स्ट्रगल, प्रेशर और खुद पर ट्रस्ट बनाए रखने की सीख भी देती है। कोटा फैक्ट्री दिखाती है कि फेल होना एंड नहीं होता। यहां के किरदार यह सिखाते हैं कि मेहनत के साथ-साथ खुद की मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना भी उतना ही ज़रूरी है। यह सीरीज़ उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो अपने गोल्स को लेकर कन्फ्यूज़ हैं।

2. एस्पिरेंट्स

ये स्टोरी तीन दोस्तों की कहानी है. जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे होते हैं। इस तैयारी में किसी को सक्सेस मिली किसी को नहीं। कैसे तीनों ने एक दूसरे को संभाला यही कहानी है एस्पिरेंट्स की। जब मोटिवेशन कम लगे, तो खुद को कोसने की बजाय ऐसी कहानियों से जुड़ें जो आपको आगे बढ़ने की हिम्मत दें।

3. ऑपरेशन एमबीबीएस

ये वेब सीरीज भी तीन दोस्तों की कहानी है जो एमबीबीएस की तैयारी कर रहे होते हैं। सब अलग बैक ग्राउंड से आते हैं। ये एग्जाम क्लीयर करने के सबके मकसद भी अलग अलग हैं। अगर आप भी ऐसी ही टफ एग्जाम की तैयारी में जुटे हैं तो ये वेब सिरीज जरूर देखनी चाहिए।

Advertisment

4. लिट्ल थिंग्स 

नेटफ्लिक्स  पर मौजूद ये वेब सीरीज आपको परिवार के साथ हर सिचुएशन मैनेज करने का तरीका सिखाएगी। दो पार्टनर्स जिनके व्यूज एकदूसरे से बिलकुल अलग हैं। इसके बावजूद दोनों कभी स्ट्रेस झेलते हैं, कभी कोम्प्रोमाईज़ करते हैं और कभी प्यार से एकदूसरे का हाथ थामते हैं। रिश्ते को मजबूत बनाने की प्रेरणा देने वाली ये बेहतरीन कहानी है।

5. क्यूबिकल्स 

ये वेब सीरीज उन युवाओं के लिए है जो जॉब मिलते ही अपना कैबिन, अपना सिस्टम, मनचाही सैलेरी जैसे सपने देखने लगते हैं। लेकिन काम करते करते अहसास होता है कि 9 से 5 की जॉब करना इतना आसान नहीं होता। उसके बाद वो कैसे जॉब में आगे बढ़ता है और प्रोग्रेस करता है। यही है इस वेब सिरीज की कहानी।

कॉन्फिडेंस कोटा फैक्ट्री