Advertisment

पीरियड में शरीर की सूजन कम कर सकते हैं ये घरेलू उपाय

ब्लॉग: यह आमतौर पर पीरियड शुरू होने के कुछ दिनों बाद धीरे-धीरे कम हो जाता है। शरीर में इस दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की कमी हो जाती है। जिसके कारण अन्य दिनों की तुलना में अधिक पानी और नमक शरीर में जमा हो जाता है और कोशिकाएं सूख जाती हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
Period Bloating

( Credit Image- File Image)

These Home Remedies To Reduce Body Swelling During Periods: पीरियड्स में महिलाओं में ब्लीडिंग के अलावा शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। जिसकी वजह से महिलाओं को काफी परेशानी होती हैं। इस दौरान उनके पेट में क्रैंप्स, थकान और मूड में बदलाव आता है। खासकर शरीर के कई हिस्सों में सूजन की परेशानी। जिस कारण उन्हें भारीपन का अनुभव होता है। यह आमतौर पर पीरियड शुरू होने के कुछ दिनों बाद धीरे-धीरे कम हो जाता है। शरीर में इस दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की कमी हो जाती है। जिसके कारण अन्य दिनों की तुलना में अधिक पानी और नमक शरीर में जमा हो जाता है और कोशिकाएं सूख जाती हैं। जिसके बाद शरीर में सूजन का अनुभव होने लगता है।

Advertisment

पीरियड्स में शरीर की सूजन को कम करने का उपाय

 1. सेब का सिरका पिएं

पीरियड्स में शरीर के सूजन को कम करने के लिए सेब का सिरका का सेवन करें। इससे आपको वॉटर रिटेंशन की समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए आप एक चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकती हैं। जिससे शरीर में सोडियम की मात्रा में कमी आएगी और सूजन से राहत मिलेगी।

Advertisment

2. अजवाइन का सेवन

अक्सर पीरियड्स में इसका सेवन किया जाता है, जो कि फायदेमंद होता है। इसमें थाइमोल नाम का एक यौगिक होता है, जो इस दौरान न सिर्फ केवल शरीर के सूजन को कम करता है बल्कि दर्द को भी कम करता है।

3. नमक चीनी का सेवन

Advertisment

मासिक धर्म के दौरान शरीर में हुए सूजन को कम करने के लिए नमक चीनी का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा आप जौ के पानी का भी सेवन कर सकती हैं।

4. लहसुन खाएं 

इस दौरान सूजन और वॉटर रिटेंशन से राहत पाने के लिए लहसुन का सेवन करें। इसके लिए आप सुबह खाली पेट दो-तीन लहसुन की कलियों को चबाकर खाएं ताकि शरीर डिटोक्स हो और शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकाल आएं।

Advertisment

5. डैंडेलियन का सेवन 

डैंडेलियन में एंटी इंफ्लेमेटरी औषधीय गुण होते हैं। जो वॉटर रिटेंशन से राहत दिलाता है। इसका सेवन आप चाय के तौर पर भी सकती हैं। इसके लिए गर्म पानी में आप डैंडेलियन की पाउडर को मिलाकर 2 मिनट के लिए उबालें, फिर उसके कुछ घंटे बाद सेवन करें।

6. नमक पानी से नहाएं

Advertisment

इस दौरान कोशिश करें नमक पानी से नहाने की। इसके लिए आप गुनगुने पानी में सेंधा नमक डाल कर नहाएं। जिससे आपके शरीर की थकान और सूजन कम होगी। इसके अलावा आप इस पानी में अपने पैर को 10 मिनट डालकर भी बैठ सकती हैं।

 

Periods Bloating Problem Period Bloating Bloating
Advertisment