Advertisment

कौन-सी सावधानियाँ ज़रूरी हैं पीरियड्स में ?

author-image
Swati Bundela
New Update
महिलाओ के लिए पीरियड्स आम बात होती है, जिसके चलते कई बार महिलाएँ इन दिनों को लेकर लापरवाह भी हो जाती है। पीरियड्स को आम दिनों की तरह लेने में, कोई बुराई नहीं है मगर इन दिनों की गई लापरवाही सेहत पर काफ़ी बुरा असर डाल सकती है। पीरियड्स में महिलाओ को खुद पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत होती है और साथ ही कुछ सावधानियाँ लेने की भी।

Advertisment

पीरियड्स में ले ये सावधानियाँ





  • पेट में मरोड़ होने के कारण, महिलाएँ पीरियड्स के दिनों खाना छोड़ देती है या बहुत कम खाती है। यह  सेहत के लिए बहुत खराब है। इन दिनों शरीर को पर्याप्त मात्रा में पौष्ट‍िक भोजन की ज़रुरत होती है, और खाना न खाना शरीर के लिए भारी पड़ सकता है।


  • कुछ महिलाएँ exercise करने को लेकर खुद पर काफ़ी strict होती है। और पीरियड्स में दर्द होने पर भी exercise नहीं छोड़ती, जो की गलत है। पीरियड्स में exercise करने में कोई दिक्कत नहीं, पर पीरियड्स के दिनों खुद पर ज़ोर ज़बरदस्ती करना गलत है। दर्द होने पर आप उन दिनों आराम कर सकती है, या हल्की exercises और yoga को अपने उन दिनों के routine में शामिल कर सकती है।


  • अगर आप पैड्स का इस्तेमाल करती है, तो हर 3 घंटे पर उनको बदलना न भूलें। 3 घंटे के बाद से पैड्स में जमा खून सड़ने लगता है, जिससे बदबू आनी शुरू हो जाती है। और आपको skin infection होने का भी खतरा बढ़ जाता है।


  • पीरियड्स के दौरान कोशिश करें ढीले और कॉटन के कपड़े पहनने की। इससे बॉडी में air circulation होता रहेगा और आपको comfortable महसूस होगा ।


  • पीरियड्स में एकदम ठंडी चीजों से परहेज करें। गर्म चीजों का सेवन करें। इससे आपको पेट-दर्द और मरोड़ से आराम मिलेगा।


  • Stress से एकदम दूर रहें। खुद को आराम दे और खुश रहें।


Advertisment


पीरियड्स में ये सावधानियां ज़रूरी हैं

कौन देता है लड़कियों को पीरियड्स की शर्म ?

सेहत पीरियड्स सावधानियाँ
Advertisment