Morning Routine : पांच काम जो सुबह उठकर नहीं करना चाहिए

author-image
Swati Bundela
New Update

Morning Routine - सुबह उठकर नहीं करना चाहिए -


1. खाली पेट कॉफी


सुबह उठकर कॉफ़ी पीने से अच्छा कुछ नहीं होता है लेकिन आप सबसे पहले खाली पेट ही कॉफ़ी ना पिएं। ऐसा करने से आपको डाइबिटीज़ होने के चान्सेस बड़ जाते हैं। कॉफ़ी से आपके ब्लड शुगर लेवल पर सीधा असर पढता है और इस से आपको दिल से जुड़ी बीमारी भी हो सकती हैं।

2. लास्ट मोमेंट पर उठना


आजकल का रूटीन ऐसा होता जा रहा है कि हम हर काम एक बार लास्ट मिनट पर करते हैं। सुबह समय से उठना बहुत ज्यादा जरुरी होता है। ऐसा करने से आप दिन भर अच्छे से प्लान कर लेते हैं और कुछ भी छूटता नहीं है।

3. मीठा खाना Morning Routine


सुबह उठकर आपका पहला मील हमेशा हैल्दी और फाइबर वाला होना चाहिए। अगर आप सुबह उठकर सबसे पहले शक्कर और मीठा खाते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।

4. मेल और मेसेजस खोलना


सुबह उठकर फ़ोन से थोड़ा दूर ही रहना चाहिए। सीधा वर्क और काम की जगह दिमाग को थोड़ा टाइम दे जागने का। हमारे पास पूरा दिन होता है बाद में काम और सोशल मीडिया के लिए।

5. अपना बिस्तर बनाएं


सुबह उठकर कभी भी अपना बेड गन्दा न छोड़ें। अगर आप सुबह उठकर अपना बिस्तर अच्छे से बनाते हैं तो आपका दिमाग भी एकदम क्लियर हो जाता है और आप दिन के लिए एकदम मोटिवेटेड हो जाते हैं।
सेहत