Advertisment

Reasons Of Pimples: हेरिडिटी और स्ट्रेस, जाने मुहाँसों के 7 कारण

author-image
Rajveer Kaur
New Update
pimple

हमारे फ़ेस पर बहुत से कारणों से मुहाँसे हो जाते है। इसके बहुत से कारण हो सकते है जैसे आपका खान-पान, धूल मिट्टी और प्रदूषण हो सकते है। इसके साथ ही कुछ पर्सनल कारण भी जिनके कारण ये समस्या आ सकती हैं। यह समस्या आपको जवानी में ज़्यादा आती है क्योंकि इस समय आपके हार्मोन में बदलाव आ रहे होते है।

Advertisment

Reasons Of Pimples/क्या कारण हैं-

1. डाइट

आपकी सेहत में डाइट का बहुत बढ़ा योगदान हैं। जैसे आप खाना खाते हैं वैसा ही आपका शरीर बनता है। आम तौर पर मुहाँसे तैलीय, मिर्च मसाला बाहर का खान-पान जैसे चिप्स, आइस-क्रीम और जंक फ़ूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर आदि चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको यह समस्या आ ससकती हैं। इसके अलावा मैदे से बनी चीजें और दूध आदि भी इसका कारण बनते हैं।

2. संक्रमण 

आजकल धूल-मिट्टी, ट्रैफ़िक और पलूशन बहुत बढ़ गया हैं।इसके कारण भी यह हो सकते है। इससे आपके चेहरे पर लाल रंग के दाने निकल सकते हैं।

Advertisment

3. हेरिडिटी

यह प्रॉब्लम आपको आनुवंशिक कारणों से भी हो सकती हैं। जैसे यह आपके माता-पिता को अगर इस चीज़ की शिकायत हैं तो आपको भी यह शिकायत हो सकती है। इनका इलाज कराने की ज़रूरत नहीं पड़ती यह अपने आप ठीक हो जाते हैं।

4. स्ट्रेस

आजकल के जीवन में स्ट्रेस बहुत बढ़ गया है जिसके कारण आपको यह हो सकता है। अगर आप ज़्यादा टेन्शन लेते है इससे आपके स्ट्रेस होरमोनेस ज़्यादा पैदा होते हैं जिसके कारण यह परेशानी आती हैं।

5. गर्भनिरोधक गोलियाँ

गर्भनिरोधक गोलियाँ ज़्यादा खाने से भी इस समस्या का सामना करना पढ़ सकता है। इसके कारण आपके होर्मोन असंतुलन हो जाते है और जिसके कारण त्वचा के रोम बंद हो जाते हैं। इसके कारण आपके त्वचा पर मुहाँसे हो जाते है।

6. पानी की कमी 

शरीर में पानी की कमी होने से हमारे हॉर्मोन अच्छे से घुल नहीं पाते जिसके कारण वे शरीर में अच्छे से नहीं घुल पाते।

7. माहवारी का अनियमित होना

जब आप को माहवारी में समस्या आती है और यह अनियमित हो जाते है इससे आपके होर्मोन असंतुलन हो जाते हैं।

pimple causes
Advertisment