Advertisment

Indian Girl : बातें जो हर भारतीय लड़की को सुननी पड़ती हैं

ब्लॉग- समाज में लड़कियों और महिलाओं को बहुत सी बातें सुननी पडती हैं। लेकिन कुछ ऐसी बातें को लड़कियों को आये दिन अपने घर परिवार के सदस्यों से या फिर अपनी ही माँ से ही सुननी पडती हैं। आगे पढ़िए इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
Indian women

Indian Girl

Things that Indian Girl Hear : समाज में बहुत सी बातें महिलाओं को सुननी पडती हैं। उनके रहन-सहन को लेकर या रंग और सुन्दरता को लेकर ऐसी बहुत सी बातें हैं जो महिलाएं और लड़कियां रोजाना अपनी लाइफ में सुनती हैं। लेकिन भारतीय समाज में लड़कियों को शादी से पूर्व बहुत सी बातें सुननी पडती हैं। जो की उन्हें अपने ही परिवार से किसी सदस्य दादी नानी या फिर अपनी ही माँ से सुनने को मिलती हैं फ्यूचर को लेकर या काम काज को लेकर। आज हम ऐसी ही बातें बतायेंगे जो डेली लाइफ में गर्ल्स को सुनने को मिलती हैं।

Advertisment

क्या हैं वो बातें जो भारतीय लड़कियों को सुनने को मिलती हैं 

1.खाना बनाना सीखना चाहिए - You Should Learn to Cook 

ये कमेंट उन लड़कियों को काफी ज्यादा सुनने को मिलता है जिन्हें खाना बनाना नहीं आता। तुम लड़की हो तुम्हे खाना बनाना आना चाहिए शादी के बाद तुम्हे अपने हस्बैंड के लिए बनाना होगा। 

Advertisment

2. धीरे बोलना सीखो - Lower your Voice  

अपनी आवाज धीमी करो या धीरे बोलना सीखो। आम तौर पर घरों में यह लाइन हर लड़की को सुनने को मिलती है। क्योंकि तुम लडकी हो तुम्हे आराम से बोलना आना चाहिए अपनी आवाज धीमी रखनी चाहिए। 

3. अच्छे से बैठना सीखो - Sit Properly 

Advertisment

ये बात अक्सर की लड़कियों को सुनने को मिलती है की ठीक से बैठना सीखो तुम लडकी हो। तुम्हे ढंग से उठना- बैठना आना चाहिए। 

4. शादी के बाद कुछ भी करना - You can Do Anything After Marriage 

यह बात को लगभग सभी लड़कियों को सुनने को मिलती है की अभी तुम्हारी मनमानी नहीं चलेगी। शादी के बाद अपने घर जाना तो जो मन आये वो करना। शादी के बाद तुम कुछ भी करो। 

Advertisment

5. शादी और बच्चों के बिना आप अधूरे हैं - You are Incomplete without Marriage and Child 

अगर किसी लड़की की उम्र थोड़ी ज्यादा हो गई तो उसे यह जरुर सुनने को मिलता है की शादी करलो। बिना शादी और बच्चों के आपका जीवन पूरा ही नहीं होगा। 

6. पढ़ा लिखा दो तो घमंड आ जाता है -  Educated girls Will Show Attitude 

Advertisment

यह बात भी ज्यादातर लड़कियों को सुनने को मिलती है की पढ़ा दिया गया है इसीmलिए इतना घमंड है। यह माना जाता है की जो लड़कियां ज्यादा पढ़ी लिखी होती हैं वो एटीट्यूड दिखाती हैं।

 7. ऐसा व्यवहार रहा तो कोई तुमसे शादी नहीं करेगा - No one will marry your if you behave like this 

ये बात अकसर लड़कियों को सुनने को मिलती है की तुम्हारा व्यवहार अगर ऐसा ही रहा तो तुमसे कोई शादी नहीं करेगा। अपने व्यवहार को सुधारो तुम लड़की हो।

Advertisment

8. महिला के तौर पर आपको एडजस्ट करना पड़ेगा - As a women you Have to Adjust 

यह तो सभी महिलाओं और लड़कियों को सुनने को मिलता है की औरत होने के नाते आपको एडजस्ट को करना ही पड़ेगा। कैसी भी समस्या हो हमेशा एडजस्ट करने की सलाह ही दी जाती है।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन प्रिया सिंह का है।

marriage voice Cook Indian Girl
Advertisment