Advertisment

Bollywood Films On Women : महिलाओं पर बनी ये 5 बॉलीवुड फ़िल्मे

ब्लॉग | बॉलीवुड : हम सभी अक्सर फ़िल्में मनोरंजन के लिए देखते हैं। लेकिन आज कल कुछ ऐसी फ़िल्में बन रही हैं जो महिलाओं के जीवन पर आधारित होती हैं और महिला सशक्तिकरण पर जोर देती हैं। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
23 May 2023
Bollywood Films On Women : महिलाओं पर बनी ये 5 बॉलीवुड फ़िल्मे

Bollywood Films On Women

Bollywood Films On Women: हम सभी अक्सर फ़िल्में मनोरंजन के लिए देखते हैं। लेकिन आज कल कुछ ऐसी फ़िल्में बन रही हैं जो महिलाओं के जीवन पर आधारित होती हैं और महिला सशक्तिकरण पर जोर देती हैं। बॉलीवुड में बीते वर्षों से कई ऐसी फ़िल्में बनीं जिनमे महिलाओं को मुख्य भूमिका में दिखाया गया यह फ़िल्में न सिर्फ खूब पसंद की गई बल्कि हिट भी रहीं। बीते सालों में फिल्मों को लेकर एक धारणा थी पुरुषों की मुख्य भूमिका वाली फ़िल्में ही हिट होंगी यह धारणा भी अब धीरे धीरे कम होने लगी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बीते सालों में फिल्मों को लेकर कई एक्सपेरिमेंट्स किये हैं जिनमे से एक है विमेन सेंट्रिक फ़िल्में बनाना और यह एक्सपेरिमेंट काफी अच्छा भी साबित हुआ है। लोग ऐसी फिल्मों को देखने में खूब इंटरेस्ट भी ले रहे हैं। आज हम आपको ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बतायेंगे जो महिलाओं पर केन्द्रित हैं और ये फ़िल्में लड़कियों और महिलाओं को जरुर देखनी चाहिए। 

Advertisment

महिला को जरूर देखनी चाहिए ये 5 फ़िल्मे 

1. Queen 

क्वीन फिल्म एक यंग विमेन के जीवन पर आधारित है जो अपनी शादी टूटने के बाद अकेले हनीमून पर जाती है और इस दौरान वह अपनी इंडिपेंडेंस और सेल्फ वर्थ से रूबरू होती है। यह फिल्म 7 मार्च 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर विकास बहेल हैं और मुख्य भूमिका में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत नज़र आयीं थीं।  

Advertisment

2. Mom 

मॉम फिल्म मातृत्व पर आधारित है यह फिल्म लोगों को माँ की ताकत से रूबरू कराती है। यह फिल्म अपने आप में बहुत ख़ास है। फिल्म 7 जुलाई 2017 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर रवि उद्यावर और बोनी कपूर हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में श्रीदेवी नज़र आयीं थीं। 

3. Neerja 

Advertisment

नीरजा एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट के वीरतापूर्ण कार्यों को याद करती है, जिन्होंने प्लेन हाइजैक के दौरान यात्रियों की जान बचाई थी। यह फिल्म 17 फ़रवरी 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के डायरेक्टर राम माधवानी हैं वहीँ मुख्य भूमिका में एक्ट्रेस सोनम कपूर नज़र आयीं हैं।

4. English Vinglish 

इस फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास भारतीय महिला पर आधारित है जो अपने परिवार में अपनी योग्यता साबित करने के लिए और आत्मविश्वास के लिए इंग्लिश सीखती है। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मुख्य भूमिका में श्रीदेवी ने काम किया है। 

Advertisment

5. Mrdaani 2 

मर्दानी-2  फिल्म एक रोमांचक थ्रिलर फिल्म है जो एक महिला पुलिस ऑफिसर पर केन्द्रित है। महिला पुलिस ऑफिसर एक ऐसे अपराधी को पकडती है जो महिलाओं और लड़कियों को पकड़कर बलात्कार करता है और हत्या कर देता है।फिल्म में मुख्य भूमिका में रानी मुखर्जी नज़र आयीं हैं। फिल्म 13 दिसम्बर 2019 को रिलीज हुई थी।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन प्रिया सिंह का है।

Advertisment
Advertisment