Menopause : महिलाओं को मेनोपॉज के बारे में 9 बातें जरूर पता होनी चाहिए

Swati Bundela
02 Jun 2021
Menopause : महिलाओं को मेनोपॉज के बारे में 9 बातें जरूर पता होनी चाहिए

अक्सर औरतों को यह पता ही नहीं होता है कि मेनोपॉज क्या होता है। औरतें मेनोपॉज के बारे में बहुत कम ही जानती हैं। तो आइए जानते हैं मेनोपॉज के बारे में महिलाओं को कौन सी 9 बातें जरूर पता होनी चाहिए।

मेनोपॉज के बारे में 9 बातें


1. मेनोपॉज


Menopause एक ऐसी अवस्था है जिसमें औरतों को 40 से 50 की उम्र के बीच अपने शरीर में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। मेनोपॉज का सबसे बड़ा संकेत होता है 1 साल के लिए पीरियड ना आना।

2. मेनोपॉज की उम्र


यह मुख्य तौर पर 51 की उम्र के बाद के लोगों को आता है। फिर भी इसकी सामान्य उम्र 45 से 55 के बीच होती है।

3. हॉट फ्लेशेज्


मेनोपॉज के दौरान कई औरतों को हॉट फ्लैशेस का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके लक्षण भी अलग-अलग होते हैं।

4. मीनोपॉज से बोन हेल्थ अफेक्ट होती है


मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन की कमी होने लगती है जिससे कि हमारे शरीर को कैल्शियम पूरी मात्रा में नहीं मिल पाता। इसी कारण औरतों में मीनोपॉज के समय बोन्स में कमजोरी देखने को मिलती है।

5. Menopause और दिल की बिमारियाँ


इस अवस्था के दौरान महिलाओं को दिल की बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। menopause में ब्लड फ्लो पर बहुत असर पड़ता है।

6. वज़न में बढ़त


इस उम्र में आपको अपने शरीर में वजन बढ़ता हुआ भी मिलेगा। हार्मोन लेवल के कारण और उम्र के बदलाव के कारण वजन में बढ़त देखने को मिलेगी।

7. सभी औरतों के सिम्टम्स अलग-अलग हो सकते हैं

याद रखें यह जरूरी नहीं कि मेरे पास के जो लक्ष्य आपकी बहन दोस्त या फिर मां में देखे गए थे वहीं आप में भी देखने को मिले।

8. मेनोपॉज और हॉर्मोनल रिप्लेसमेंट


अक्सर महिलाएं मेनोपॉज के लिए हार्मोनल रिप्लेसमेंट कराती है हालांकि हार्मोनल रिप्लेसमेंट के अपने फायदे और अपने नुकसान देखने को मिलते हैं।

9. शरीर में एस्ट्रोजन की कमी


मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन की कमी बहुत बढ़ जाती है जिस कारण आपके मसल और घुटनों में दर्द हो सकता है।

तो यह थी वह 9 बातें जो आपको मेनोपॉज के बारे में जरूर पता होनी चाहिए।

अगला आर्टिकल