महिलाओं को समाज की क्या बातें नज़रअंदाज़ करना चाहिए?

author-image
Swati Bundela
New Update

समाज की बातें नज़रअंदाज़ क्यों करना चाहिए?


कुछ बातें समाज की ऐसी होती हैं जो हमारी पर्सनल लाइफ में घुसकर हमारे रिलेटिव्स और समाज के लोग पूंछते हैं। इसलिए हमें उनके और हमारे बीच एक रेखा बनाकर रखना चाहिए और हमारे बच्चों को दोस्तों को भी सीखना चाहिए। लड़कियां अब समाज में उस स्तिथि में आ गयी हैं जहाँ वो खुद का अच्छा बुरा बखूबी समझती हैं और शांत नहीं रहती हैं।

ये सवाल महिलाओं को नज़रअंदाज़ करना चाहिए -


1. शादी कब कर रही हो।

2. तुम्हारा पति कमाएगा तुम्हे क्या करना है।

3. रहीस घर में शादी करलो और ऐश करो।

4. लड़कियों को नौकरी करना शोभा नहीं देता है।

5. लड़कियों को सारे घर के काम आना चाहिए।

6. घर का काम करना लड़कियों की ज़िम्मेदारी होती है।

7. लड़कियों को खाना बनाना आना चाहिए।

8. लड़कियों का करियर इतना जरुरी नहीं होता है।

9. लड़कियों को शादी के बाद कोम्प्रोमाईज़ करना होता है।

10. बच्चा कब कर रही हो।

11. खुशखबरी कब दे रही हो।

12. तुम्हे अपने पति की हमेशा सेवा करना चाहिए।

13. पति से बढ़कर कुछ नहीं होता है।

14. बच्चे पालना सिर्फ तुम्हारी ज़िम्मेदारी होती है।

15. हाँथ उठाना एक आम बात होती है।

16. लड़कियों को धार्मिक होना चाहिए।

17. पीरियड्स में लड़कियां अपवित्र होती हैं।

18. लडकियां लड़के दोस्त नहीं बना सकती हैं।

19. छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां बिगड़ी होती हैं।

20. लड़कियों को हमेशा ढकें हुए कपड़े ही पहनना चाहिए।
सोसाइटी