इन 5 फील्ड में लड़कियां बना सकती हैं अपना बेस्ट करियर

author-image
Swati Bundela
New Update

लड़कियों के लिए बेस्ट करियर - वैसे तो लड़कियां आजकल हर फील्ड में ही काफी आगे बढ़ रही हैं। और हर क्षेत्र में ही जॉब कर रही हैं। लेकिन फिर भी अगर आपने तय नहीं किया है की आपको क्या करना है या फिर आप अपना जॉब स्विच करना चाहती हैं तो ये कुछ बेहतरीन कैरियर्स हैं लड़कियों के लिए।

Advertisment

जानिए इन 5 करियर के बारे में जो हैं लड़कियों के लिए बेस्ट (ladkio ke liye best career )-


1 ) टीचिंग 

महिलाओं के लिए टीचिंग सबसे अच्छा प्रोफेशन माना गया है। इस जॉब में आपको कम टाइम के लिए काम करना होता है , सैलरी भी अच्छी मिलती है। आप प्राइवेट या गवर्मेंट टीचर बन सकती हैं। साथ ही आज ऑनलाइन का ज़माना है आपको घर से बहार भी जाने की ज़रूरत नहीं हैं आप ऑनलाइन अपने घर से भी पढ़ा सकती हैं।

2 ) UPSC 

सिविल सर्विसेज का करियर भी महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है। इसमें भी आप दो टाइप की जॉब कर सकती हैं। एक सेंट्रल गवर्मेंट की और एक स्टेट गवर्मेंट की। यह भारत की सर्वोत्तम नौकरियों में मानी जाती है। इसके आपको सैलरी तो अच्छी मिलती ही है पर इसके साथ आपको दूसरी सुविधाएं मिलती हैं। आप इससे IAS , IPS , IFS , बन सकते हैं।

3 ) ब्यूटिशियन एंड मेकअप आर्टिस्ट 

Advertisment

यह प्रोफेशन भी काफी ट्रेंडिंग में है। आजकल ब्यूटिशियन की डिमांड भी काफी बढ़ गयी है। आजकल हर छोटे मोटे फंक्शन से लेकर बड़े फंक्शन में महिलाएं सभी पारलर पर तैयार होना पसंद करती हैं। इसमें आप अच्छा कमा भी सकती हैं और अपने सुविधा के हिसाब से काम ले सकती हैं। आप ऑनलाइन मेकअप सीखा भी सकती हैं।

4 ) ब्लॉग्गिंग 

अगर आपके पास कुछ अच्छा नॉलेज है किसी भी फील्ड के बारे में आपके पास अच्छी क्वालिफिकेशन है तो आप ब्लॉगर बन सकती हैं। और घर बैठे ही काम कर सकती हैं। आपको बस एक कंप्यूटर की अस्वश्यकता होती है और एक ब्लॉग्गिंग वेबसाइट बना कर आप उसमे अपनी स्किल्स से लेकर किसी भी चीज़ के बारे में इनफार्मेशन शेयर कर सकती हैं। और उससे पैसे भी कमा सकती हैं।

5 ) लॉ 

यह भी महिलाओं के लिए काफी बढ़िया करियर है। अगर आपको लॉ में इंटरेस्ट आता है तोह यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप लॉ करने के बाद वकील , जज , मजिस्ट्रेट , लीगल कौंसलर इत्यादि बन सकते हैं। यह काफी सम्मानिये प्रोफेशन भी माना जाता है। और सैलरी भी अच्छी मिलती है। लड़कियों के लिए बेस्ट करियर




लड़कियों के लिए बेस्ट करियर फेमिनिज्म