Advertisment

First Time Sex: पॉर्न वीडियो पर न करें आंख बंद करके विश्वास

Sehat/blog: पहली बार सेक्स करने से ब्लीडिंग हो यह जरूरी नहीं है। इसलिए ब्लीडिंग ना होने पर आपको अपने पार्टनर के ऊपर बेकार का शक नहीं करना चाहिए। जाने ऐसी अधिक जानकारी इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
05 Jan 2023 | एडिट 24 Feb 2023
First Time Sex: पॉर्न वीडियो पर न करें आंख बंद करके विश्वास

First Time Sex

First Time Sex: पहली बार सेक्स करने का सभी लोगों का अलग अलग अनुभव होता है। किसी को पहली बार सेक्स करके बहुत अच्छा महसूस होता है और किसी-किसी को सेक्स से होने वाले दर्द का अनुभव सताता रहता है और कुछ लोग अफवाहों पर भरोसा कर बैठते हैं। इसलिए सेक्स करने से पहले इन बातों के ऊपर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

Advertisment

5 Tips For First Time Sex-

1.ब्लीडिंग या दर्द का अनुभव

पहली बार सेक्स करने से ब्लीडिंग हो यह जरूरी नहीं है। इसलिए ब्लीडिंग ना होने पर आपको अपने पार्टनर के ऊपर बेकार का शक नहीं करना चाहिए। आजकल की लड़कियां विभिन्न खेलों में भाग लेती है। यह भी एक वजह हो सकता है कि उनके योनि का टिशू भागदौड़ में या किसी प्रकार के खेल में टूट चुका हो और पहली बार सेक्स के दौरान होने वाले दर्द से महिलाओं को नहीं डरना चाहिए क्योंकि यह दर्द धीरे-धीरे कम हो जाता है।

Advertisment

2. सेक्स की पहले फोरप्ले जरूरी 

फोरप्ले सेक्स का महत्वपूर्ण भाग है। अपने पार्टनर को कंफर्टेबल करने के लिए फोरप्ले बहुत जरूरी होता है। वजाइना में दर्द का कारण फोरप्ले और लुब्रिकेंट का न इस्तमाल करना हो सकता है। इसके साथ फोरप्ले सेक्स की उत्तेजना को भी बढ़ाता है और सेक्स के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करता है। फोरप्ले रोमांटिक सेक्स को बड़ावा देता।

3.वजाइना में इरिटेशन होना 

Advertisment

पहली बार सेक्स करने से बहुत-सी महिलाओं को वेजाइनल इरिटेशन होने लगती है और योनि के अंदर खुजली, Vaginal Itching जैसा अनुभव होता है, लेकिन इसमें बहुत ज्यादा डरने की बात नहीं है। सेक्स के तुरंत बाद आपको अपने हाइजीन का ख्याल रखना चाहिए और बहुत ज्यादा खुजली और जलन होने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

4.सेक्स में जल्दबाजी न करें

पहली बार सेक्स के दौरान ज्यादा उत्तेजना नहीं दिखानी चाहिए जिससे आपके पार्टनर को कंफर्टेबल फील ना हो इसलिए कोशिश करें कि पहली बार सेक्स के धीरे-धीरे करना चहिए।

5.पोर्न वीडियो को सच्चाई मानकर उत्तेजित ना हो

प्रैक्टिकल लाइफ में और पोर्न वीडियो (Porn Videos) को एक समान मानकर सेक्स को लेकर ज्यादा उतावला ना हो। उतावलापन न दिखाएं क्योंकि वास्तविक जिंदगी में ऐसा करने से हो सकता है कि आपके लिए नुकसानदेह साबित हो इसलिए सेक्स करने वक्त सबसे पहले अपने पार्टनर को अच्छा महसूस कराएं और खुद भी रिलैक्स होकर सेक्स करें।

Advertisment
Advertisment