/hindi/media/media_files/0lcMJytAzdVyBdF0uBXV.jpg)
Tips For Positive Sex
Sex Positive: हमारे आस पास आप आसानी से सेक्स की बात नहीं कर सकते। यही है हमारे समाज की असलियत। हमें सेक्स जैसी चीजों से दूर रखा जाता है।सेक्सुअल हैल्थ (sexual health) के बारे मे बात करना काफी जरूरी है।यह सही भी है। हमें हमारे आस पास ऐसा माहौल बनाना चाहिए जिसमे आप आसानी से सेक्स रिलेटेड बाते कर सकें। आज हम बताएंगे आपको ऐसे 6 तरीके जिनसे आप बन सकते है सेक्स पॉजिटिव।
6 Tips For Positive Sex -
1. जानिए कौन सी चीजें आपके लिए कारगर साबित होते है
अगर हम सेक्सुअल हेल्थ के बारे में बात करते है। तो आपको अपने विषय में जानना ज्यादा जरूरी है। आपको देखना चाहिए कि आपके सेक्स पॉजिटिव होने के लिए कौन-कौन सी चीजें कारगर साबित होते है। आप सेक्स पॉजिटिव होने के लिए तरह तरह के फोरप्ले का उपयोग कर सकते है। कभी कभी कुछ चीजें आपको पसंद होती है पर आपके पार्टनर को नहीं।
2. सेक्सुअल हैल्थ के साथ रहें जागरूक
सेक्सुअल हेल्थ के प्रति जागरूक रहना लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए ही आवश्यक है। आपको अपने इंटिमेट हाइजीन का पूरी तरीके से ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि अगर आप इसमें जरा भी लापरवाही करते है। तो यह आपके लिए आगे चलकर बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकते है। अपनी सेक्सुअल हेल्थ के साथ हमेशा जागरूक रहें और इन पर काम करते रहें।
3. सेक्सुअल हैल्थ (sexual health) को लेकर जागरूकता
हमें हमारे समाज में सेक्सुअल हेल्थ को लेकर बात करने की काफी ज्यादा जरूरत है। हमें हमारे साथ-साथ आसपास के सभी लोगों के सेक्सुअल हेल्थ के विषय में बात करना चाहिए। उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। क्योंकि इसके साथ हम सभी के भावनात्मक साइकोलॉजिकल(psychological) और हमारे फिजिकल (physical) आयाम जुड़े होते है।
4. आप दूसरों के एक्सपीरियंस से सीख ले सकते है
हम में से हर किसी की सेक्सुअल डाइवर्सिटी काफी अलग होती है। कुछ लोग कुछ खास लोगों की तरफ आकर्षित होते है। तो वहीं दूसरी ओर ऐसे काफी सारे लोग है, जो अलग अलग लोगों के साथ साथ डिफरेंट जेंडर और इकुला जेंडर के लोगों की ओर आकर्षित होते है।
5. अपनी सेक्स सीमा रेखाओं का निर्धारण करें
आपको क्या पसंद है और क्या नहीं पसंद है। इन्हीं चीजों पर अपनी सीमा रेखाओं का निर्धारण आप कर सकते है। इन सभी विषयों पर आप अपने पार्टनर से जिनके साथ आप सेक्स के लिए इंटरेस्टेड है , उनसे बात कर सकते हैं। यही काफी आम सी बात है। आप अपने एक्सपेक्टेशन और अपने पसंद के हिसाब से काम कर सकते है।
6. सेक्स संबंधी विषयों पर शर्माए बिना बात करें
अक्सर लोग सेक्स संबंधी विषयों पर बात करने से हिचकिचाते है, या खुद को बात करने से बचते हैं। जो सही नहीं है। यह एक आम सी प्रक्रिया है। इससे आपको शर्माने की कोई आवश्यकता नहीं। अगर लोग इसके विषय में बात नहीं करेंगे, तो इससे इस संबंधी विषयों पर जागरूक नहीं हो सकते। हमें इस विषय पर खुलकर बात करनी चाहिए खुद से खुद की पसंद पूछना चाहिए। इसके साथ साथ आसपास के लोगों से इस विषय पर चर्चा करनी चाहिए।