Advertisment

Periods Sex: जानिए कैसे करें पीरियड्स में स्वच्छता के साथ सेक्स

कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सेक्स करने का मन करता है। ऐसे में सही जानकारी होनी जरूरी है कि पीरियड्स में सेक्स कैसे करते है और पीरियड्स में सेक्स को मजेदार कैसे बनाएं। आइए जानते हैं इस हैल्थ संबंधी ब्लॉग के जरिए

author-image
Aastha Dhillon
New Update
sex

Periods Sex

Tips To Maintain Hygiene During Periods Sex: पीरियड्स में सेक्स ये सुनने में बड़ा अटपटा लगता है। लेकिन कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सेक्स करने का मन करता है। ऐसे में सही जानकारी होनी जरूरी है कि पीरियड्स में सेक्स कैसे करते है और पीरियड्स में सेक्स को मजेदार कैसे बनाए। 

Advertisment

जानिए पीरियड्स में सेक्स करने के लिए बेहतरीन टिप्स

1. हमेशा टॉवेल साथ में रखें

पीरियड्स में सेक्स करते समय आप अपने बेड पर बिछी बेडशीट को खराब नही करना चाहेंगे। इसलिए जब भी पीरियड्स में सेक्स करें तो बेड पर टॉवेल फैला ले ताकि पीरियड्स के दाग बेडशीट पर ना लगे। वरना बेडशीट के ऊपर के खून के दाग निकलेंगे नहीं।

Advertisment

2. सफाई के लिए टिश्यू रखें

सेक्स करने के बाद जब आप खुद को साफ करने के लिए जाएंगे तो हो सकता है कि बेड पर या बाथरूम में खून के दाग लग जाए। ऐसी समस्या को रोकने के लिए हमेशा पीरियड्स में सेक्स करते वक्त अपने साथ टिश्यू पेपर रखे। ताकि सेक्स होने के बाद आप खून पोंछ सेक।

3. शावर में सेक्स

Advertisment

अगर आप को बेड पर सेक्स करना अच्छा नहीं लग रहा या आपको पीरियड्स में सेक्स करने से अच्छा महसूस नहीं हो रहा है, तो आप शावर के नीचे सेक्स कर सकते है। ऐसा करने से खून महसूस नहीं होगा और आप सेक्स का मजा ले पाएंगे।

4. प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें (Use Protection)

पीरियड्स में सेक्स करने से आप प्रेगनेंट नही होगे ये सोचना गलत है। पीरियड्स में आप मेंस्ट्रुअल स्टेज पर हो या ओवुलेटिंग स्टेज पर हो ये आपको पता नही होता। इसलिए पीरियड्स में सेक्स करने से आप प्रेगनेंट हो सकते हो। पीरियड में प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।

Advertisment

5. सेक्स के पहले वजाइना साफ रखें (Clean Your Vagina)

सेक्स करते समय आप चाहेंगे की आपके प्राइवेट पार्ट्स साफ रहे और वहा कोई गंदगी न हो। इसलिए पीरियड्स में सेक्स करने के पहले हमेशा अपनी वजायना साफ कर ले। ताकि आपको रोमांटिक सेक्स के दौरान कुछ गंद महसूस ना हो।  

आखिरकार आपको जान लेना चाहिए कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में कोई दिक्कत नहीं है। यह दोनों पार्टनर्स पर डिपेंड करता है कि अगर वो पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने में कंफर्टेबल महसूस करते हो तो बना सकते हैं। पीरियड्स के दौरान सेक्स करना लगभग सुरक्षित है। 

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।





hygiene vagina सेक्स protection रोमांटिक सेक्स periods sex
Advertisment