Advertisment

Treatment For Dark Lips: काले होठों से छुटकारे के लिए दमदार घरेलू उपाय

बादाम का तेल हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ साथ यह हमारी स्किन से रिलेटेड कई सारी प्रॉब्लम को खत्म करने के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

author-image
एडिट
New Update
Lips

Treatment For Dark Lips

Treatment For Dark Lips: होठों का काला होना किसी को भी पसंद नहीं। तो क्या आप भी काले होठों से परेशान है। अगर आपके होंठ काले पड़ रहे हैं।तो इसका एक कारण हो सकता है कि आप स्मोकिंग करते हैं।अगर आप स्मोकिंग जैसी चीज के  एडिक्टेड हैं। तो आपको इन्हें छोड़ना जरूरी है। लेकिन यदि आप स्मोकिंग नहीं करते उसके बावजूद आपके होंठ काले पड़ रहे हैं।तो उसका कारण हो सकता है आपके शरीर में विटामिंस की कमी। आज हम आपको बताएंगे ऐसे दमदार घरेलू उपाय जिनसे आप जल्द ही काले होठों से छुटकारा पा सकते हैं।

Advertisment

Home remedies to get rid of dark lips -

1. एलोवेरा जेल (Aloe vera gel)

आप हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा जेल हमारी स्किन के लिए कितना फायदेमंद है। लेकिन इसके साथ साथ यह हमारे होठों को गुलाबी करने के लिए भी एक बहुत अच्छा उपाय है। यदि आप अपने काले होठों से छुटकारा चाहते हैं। तो आपको एलोवेरा जेल का उपयोग करना चाहिए। आपको एक टीस्पून एलोवेरा जेल लेना है। उसमें थोड़ा सा कॉफी पाउडर (coffee powder)और एक विटामिन ई(vitamin E) का कैप्सूल मिक्स करके रख लेना है। आपको इस पेस्ट को रोजाना अपने होठों पर सुबह-शाम लगाना है। 2 हफ्तों में ही आप इसका असर देखेंगे। आपके काले होंठ धीरे-धीरे लाइट होने लगेंगे।

Advertisment

2. गुलाब जल (Rose water)

गुलाब जल हमारे स्क्रीन के लिए एक बहुत ही अच्छे तो लड़का काम करता है। गुलाब जल हमारे चेहरे पर ग्लो देने के साथ-साथ हमारे होठों को गुलाबी रंग देता है। आपको अपने काले होंठ से छुटकारे के लिए गुलाब जल का भी इस्तेमाल करना चाहिए। रात को सोते समय आपको अपने होठों को अच्छे से साफ करके, उसमें गुलाबजल अप्लाई करना चाहिए। ऐसा रोज करने से आपके काले होंठ और ज्यादा काले नहीं होंगे। साथ ही साथ वे लाइट होना चालू हो जाएंगे।

Winter Lip Care: सर्दियों में फटे होठों की देखभाल के 5 तरीके
Advertisment

3. बादाम का तेल (Almond oil)

बादाम का तेल हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ साथ यह हमारी स्किन से रिलेटेड कई सारी प्रॉब्लम  को खत्म करने के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। बादाम का तेल डाक सर्कल के साथ साथ डार्क लिप्स दोनों से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर साबित होता है। आपको दो चम्मच बादाम के तेल में आधा चम्मच कॉफी का पाउडर(coffee powder) मिलाना है। 

इसमें आप एक विटामिन ई का कैप्सूल भी मिला सकते हैं। रात को सोते समय अपने होठों को साफ करने के बाद आप उसमें इस मिश्रण को लगा ले। 2 से 3 दिन ऐसा करने के बाद आप अपने होठों में गुलाबी पन देख सकते हैं।

Advertisment

4. चुकंदर का करें इस्तेमाल

चुकंदर यानी बीटरूट(beetroot) हमारी स्किन के लिए और हमारी सेहत के लिए दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बीटरूट में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। बीटरूट में काफी सारे विटामिंस भी पाए जाते हैं। बीटरूट का इस्तेमाल अपने होठों को गुलाबी बनाने के लिए किया जा सकता है। आपको एक चम्मच बीत रूट पाउडर लेना है। 

उसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल (aloe vera gel)मिलाना है। अच्छा सा मिश्रण तैयार करने के बाद आपको , अपने होठों को साफ करके इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए अपने होठों पर लगे रहने देना है। इसके बाद आप अपने होठों को साफ कर लें। रोजाना इस मिश्रण का उपयोग करने से आप जल्द ही अपने काले होठों से छुटकारा पा सकते हैं।

5. आइस रबिंग (Ice rubbing)

आइस रबिंग या बर्फ मलने के बहुत सारे फायदे होते हैं। दरअसल आप जिस स्थान पर आइस रविंग करते हैं, वहां पर खून का संचार तेजी से बढ़ जाता है। इसलिए चेहरे पर आइस रविंग जरूर करना चाहिए। इसी तरह डाक सर्कल और डाक लिप्स दोनों से छुटकारे के लिए आप इस रबिंग का सहारा ले सकते हैं। आपको दिन में दो बार अपने होठों पर अच्छे से बर्फ मलना चाहिए। ऐसा करने से आपका होठों में ब्लड सरकुलेशन(blood circulation) तेजी से बढ़ता है। जिस वजह से आपके होंठ लाइट होने लगते हैं।

Treatment For Dark Lips
Advertisment