Vaccine की दो खुराक Covid-19 से बचाव के लिए हैं 95% कारगर

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment


वैक्सीन को लेकर डॉ वी के पॉल का बयान


नीति आयोग स्वास्थ्य के सदस्य डॉ वी के पॉल ने वैक्सीन को 95% तक प्रभावी बताया है। उन्होंने 16 जुलाई को कोर्ट किया कि टीकाकरण की दोनों खुराक महामारी की दूसरी लहर से हो रहे मृत्यु से बचाने में 95% तक सक्षम है। टीके की एक खुराक मृत्यु दर को 82% तक कम करने में सक्षम है। दूसरी लहर के दौरान COVID-19 के कारण होने वाली 95% मौतों को रोकने में वैक्सीन की दो खुराक सफल रही हैं।
Advertisment


30 करोड़ वैक्सीन का दिया गया आर्डर


30 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया गया है। वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कोविड-19 से जुड़ी जानकारी समय-समय पर दे रही है। हाल ही में डॉ वी के पौल ने ये भी कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में भारत वासियों को सचेत रहने की जरूरत है।
Advertisment


बच्चों के लिए वैक्सीन का ट्रायल हुआ पूरा


स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव सत्येंद्र सिंह ने 12 -18 तक के बच्चों के लिए कोविड-19 जाइड्स कैडिला की ट्रायल पूरा होने की जानकारी दी है। इसके अलावा वैक्सिन निर्माताओं के अनुसार 1 महीने में चार से पांच लाख खुराक का उत्पादन होने की संभावना जताई है।
Advertisment


WHO ने तीसरी लहर की दी जानकारी


स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि
Advertisment
डब्ल्यूएचओ ने तीसरी लहर का अंदेशा जताया है। वही उन्होंने तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया है। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर भी चेतावनी दी है।

Covid-19 से बचाव
सेहत न्यूज़