Types Of Rest: जानिए आराम के कितने प्रकार हैं और क्यों है जरुरी?

आराम हमारे लिए बहुत जरूरी है। हमारे समाज में आराम को इतनी महत्वता नहीं दी जाती है। इसे आलस्य से जोड़ दिया जाता है लेकिन हमारी बॉडी, माइंड और इमोशंस के लिए आराम एक फ्यूल जैसा है जो हमारे अंदर फिर से एनर्जी भर देता है। हम रिचार्ज हो जाते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Rest

(Image Credit: LifeHack)

Types Of Rest: आराम हमारे लिए बहुत जरूरी है। हमारे समाज में आराम को इतनी महत्वता नहीं दी जाती है। इसे आलस्य से जोड़ दिया जाता है लेकिन हमारी बॉडी, माइंड और इमोशंस के लिए आराम एक फ्यूल जैसा है जो हमारे अंदर फिर से एनर्जी भर देता है। हम रिचार्ज हो जाते हैं। हम अपने कामों को फॉक्स और कंसंट्रेशन से कर पाते हैं। आज की दुनिया में हम प्रोडक्टिविटी के पीछे भागते हैं लेकिन इसके साथ-साथ खुद की रेस्ट का ध्यान रखना भी बहुत उतना ही जरूरी है। आईए जानते हैं कि रेस्ट के कितने प्रकार होते हैं-

Advertisment

जानिए आराम के कितने प्रकार हैं और क्यों है जरुरी?

Physical Rest

हम जितनी भी फिजिकल एक्टिविटीज करते हैं उसमें हमारी बॉडी के एफर्ट्स होते हैं। इसके लिए इसकी रेस्ट भी बहुत जरूरी है। सबसे पहले आप अपनी दिन की नींद को पूरा करें। आप धूप के नीचे बैठकर लेट सकते हैं। इन सब से मसल्स को रिलैक्सेशन मिलेगी और आपकी बॉडी रिकवर होगी। इसके साथ ही आप दिन में वाकिंग और योग भी कर सकते हैं। इससे भी आपकी मसल टेंशन रिलीज होगी।

Mental Rest

शारीरिक सेहत के साथ-साथ मानसिक सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसलिए आप खुद को मेंटल रेस्ट भी दें। इसके लिए आप माइंडफूलनेस टेक्निक्स को इस्तेमाल में ला सकते हैं। जब भी आपको लगे कि स्ट्रेस बहुत ज्यादा बढ़ गया है तब गहरी सांस ले। दिनचर्या में मेडिटेशन को शामिल करें। हमारा दिमाग पूरा दिन काम करता रहता है इसलिए इसको भी आराम देना बहुत जरूरी है। अपने काम के बीच में शॉर्ट ब्रेक जरूर लेते रहे। इन सब से आपका फॉक्स और कंसंट्रेशन भी बढ़ेगा।

Emotional Rest

इमोशनल रेस्ट बी बहुत जरूरी है। जब हम अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर पाते हैं और उन्हें अपने मन में दबाकर नहीं रखते तब हमें बहुत अच्छा महसूस होता है। अपनी भावनाओं के साथ हमेशा ईमानदार रहें जो भी आप महसूस कर रहे हैं उसे व्यक्त करें चाहे वो अच्छा है या बुरा। उसके बेसिस पर खुद को जज मत करें और जब भी आपको लगे कि आपको किसी की सपोर्ट की जरूरत है तो जरुर मदद मांगे। 

Advertisment

Sensory Rest

सेंसरी रेस्ट में हम स्टिमुलेशन को अवॉइड करते हैं क्योंकि आज हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां हम हर तरफ लाइट देखते हैं चाहे वो कमरे में लगी लाइट हो या फिर हमारा लैपटॉप और फोन। इसलिए सेंसरी रेस्ट के लिए आप अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को बंद करें और नेचुरल लाइट में कुछ देर के लिए समय बताएं। आप खुद को डिजिटल डिटॉक्स भी कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप कुछ समय के लिए फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

Creative Rest

क्रिएटिव रेस्ट भी बहुत जरूरी है। इससे आप खुद से मिलते हैं। आपके अंदर क्रिएटिव आइडियाज आते हैं। आप आपको जीने का एक नया दृष्टिकोण मिलता है। इसके लिए आप किसी भी तरह की आर्ट से जुड़ सकते हैं।

Social Rest

कई बार हम कुछ समय अकेले बताना चाहते हैं। हम रोज की भीड़-भाड़ भरी जिंदगी को छोड़कर खुद के साथ बैठने चाहते हैं। इसके लिए आप सोशल रेस्ट ले सकते हैं जिसमें आप खुद के साथ समय बताएंगे। आप खुद को एनालाइज करेंगे कि आप क्या चाहते हैं? आपको क्या अच्छा लग रहा है? या फिर आप उन लोगों के साथ समय बताएंगे जो सच में आपको सपोर्ट करते हैं और आपके अंदर पॉजिटिविटी भरते हैं।

Advertisment

Spiritual Rest

जीवन ने अध्यात्मकता भी बहुत जरूरी है। इससे आपको जीने का मकसद पता चलता है कि आप इस दुनिया में क्यों आए हैं? इसलिए स्पिरिचुअल रेस्ट लेना भी बहुत जरूरी बन जाता है। इस तरह की ड्रेस में हम उन चीजों के साथ ज्यादा जुड़ते हैं जो हमें अपने करीब लेकर आते हैं। इससे हम शांत महसूस करते हैं ।

Physical Rest Rest Mental Rest