Unconventional Careers जो महिलाएं भी कर सकती हैं, इसमें कोई शर्म नहीं

आज की Gen Z जनरेशन के लिए करियर में कोई स्पेसिफिक ऑप्शन नहीं रहे हैं। वह हर चीज को आजमाना चाहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी अनकंवेंशनल करियर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप भी कर सकते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Unconventional Carreres

Unconventional Careers That Women Can Pursue: हमारे समाज में महिलाएं शुरू से ही काफी सॉफ्ट काम करती आ रही हैं। ब्लू कलर जॉब में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम है। यह सब जॉब्स मेल डोमिनेटेड हैं और लड़कियां को ऐसी जॉब करने भी नहीं दिया जाता हैं। पहले के जमाने में तो लड़की को सिर्फ टीचर आदि बनने की इजाजत होती थी लेकिन धीरे-धीरे लड़कियों ने अन्य जॉब्स जैसे इंजीनियरिंग, डॉक्टर और जर्नलिज्म आदि में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए। अब जमाना बदल गया है। आज की Gen Z जनरेशन के लिए करियर में कोई स्पेसिफिक ऑप्शन नहीं रहे हैं। वह हर चीज को आजमाना चाहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी अनकंवेंशनल करियर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप भी कर सकते हैं-

Unconventional Careers जो महिलाएं भी कर सकती हैं, इसमें कोई शर्म नहीं

1. Heavy Equipment Operator

Advertisment

यह जॉब तो बिल्कुल मेल डोमिनेटेड हैं। इस जॉब में आपको हैवी मोटराइज्ड अपार्चस जैसे बुलडोजर और क्रेन एवं नॉन मोटराइज्ड अपार्चस के साथ डील करना पड़ता है। इन सभी मोटराइज्ड उपकरणों को ऑपरेट करने का मकसद मिट्टी और चट्टान आदि कंटेंट को खोदने या एक जगह से दूसरे लेजाने का काम किया जाता है। इन लोगों की खास ट्रेनिंग होती है। इसके साथ ही उन्हें बुलडोजर और लोडर आदि को चलाने का अच्छा अनुभव भी होना चाहिए। इसके साथ ही ब्लूप्रिंट्स, मैप और ड्राइंग्स को पढ़ने में सक्षम होने चाहिए। किसी भी वेदर कंडीशन में काम करना पड़ेगा।

2. Welder

यह एक फैब्रिकेशन प्रोसेस है जिसमें दो या दो से ज्यादा हिस्सों को गर्मी दबाव या दोनों के जरिए से एक साथ जोड़ दिया जाता है। ज्यादातर वेल्डिंग धातु जैसे लोहे पर की जाती है। इसमें भी बहुत कम महिलाएं आपको दिखाई देती हैं। इसमें आपको हीट के साथ डील करना पड़ता है। इसमें धातुओं की रिपेयर भी करनी होती है, जिसमें हेवी मशीन हीट पैदा करती हैं। मेटल को अच्छे तरीके से काटना और शेप देना भी इस प्रक्रिया का ही हिस्सा है।

3. Civil Defence

इस जॉब में आपातकालीन स्थितियों में लोगों को बचाना और उन्हें खतरे में से निकालकर दूसरी जगह पहुंचाना होता है। इस जॉब का उद्देश्य नागरिकों को बचाना है और उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाना हैं। इसके साथ ही उनकी संपत्ति को भी सुरक्षित करना है। युद्ध और आपातकाल स्थिति के समय सिविल डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन का बहुत बड़ा हाथ होता है। यह आर्मी का समर्थन करते हैं और प्रशासन की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

4. Electrician

Advertisment

आपके घर में जब कोई इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज या फिर बिजली की कोई दिक्कत आती है तब हम इलेक्ट्रीशियन को बुलाते हैं। इलेक्ट्रीशियन ज्यादातर मेल होता है। इसमें कोई बाधा नहीं है कि महिलाएं नहीं कर सकती लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया जाता। महिलाएं भी इलेक्ट्रिशियन का जॉब कर सकती हैं।

5. Auto Mobile Technician

एक महिला ऑटोमोबाइल टेक्नीशियन की जॉब कर सकती हैं। जब किसी भी मोबाइल रिपेयर की शॉप में जाते हैं तब वहां पर आपको पुरष ही दिखाई देते हैं लेकिन इसकी ट्रेनिंग लेकर महिलाएं भी, यह काम कर सकती हैं। आपको शर्म या लोगों की बातों को सुनने की जरूरत नहीं हैं। इस जॉब को करके आप खुद का बिजनेस भी स्टार्ट कर सकते हैं।

Unconventional Careers