Vaginal Boils : वजाइनल बोइल्स क्या होते हैं ? जानिए इसके कारण और बचाव

author-image
Swati Bundela
New Update

वजाइनल बोइल्स क्या होते हैं ?


हमारे वजाइना की अंदर की सतह अपर छोटे छोटे पस से भरे दाने या बंप उभरना शुरू हो जाते हैं और उसे ही वजाइनल बोइल्स कहते हैं। ये बंप वजाइना के बाहर भी हो सकते हैं।

वजाइनल बोइल्स का कारण


जब हमारे वजाइना के आस पास के किसी बाल के आखिरी हिस्से में infection शुरू हो जाता है तो उसके बाद वहां वजाइनल बोइल्स बन जाते हैं।

ये बोइल्स शुरुआत में छोटे होते हैं लेकिन धीरे धीरे बड़े और लाल होते जाते हैं। कई बार ये सूज जाते हैं और दर्दनाक भी होते हैं।

ये बोइल्स ज्यादा से ज्यादा 1 2 हफ्ता ही टिकते हैं और कुछ समय बाद खुद खत्म हो जाते हैं।

वजाइनल बोइल्स का घर पर इलाज


1. छेड़े नहीं


कई बार इनमें दर्द होने के कारण हमारा ध्यान बोइल्स के ऊपर चला जाता है और हम इन्हें छूना या खींचना शुरू कर देते हैं।

ऐसा करने से बैक्टीरिया और भी ज्यादा फैल सकता है और इन्फेक्शन बढ़ सकता है। ऐसा करने से दर्द और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

2. ढीले अंडरवियर पहनें


जब तक यह ठीक हो रहें हों , तब तक ढीले अंडरवियर और पैंट ही पहनें वरना ये चलने फिरने में समस्या पैदा कर सकते हैं।

3. ऑइंटमेंट इस्तेमाल करें


अगर आपको लगता है कि दर्द ज्यादा हुआ तो आप इन बोइल्स पर किसी ऑइंटमेंट या पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकती हैं।

तो ये थे वजाइनल बोइल्स के कारण और इलाज।

ध्यान रखें कि ज्यादा दर्द या अनकंफर्टेबल महसूस करने पर डॉक्टर को कर दिखाएं।
सेहत