विराट कोहली की परफॉरमेंस के लिए अनुष्का शर्मा कब तक होंगी ब्लेम?

Swati Bundela
22 Dec 2020
विराट कोहली की परफॉरमेंस के लिए अनुष्का शर्मा कब तक होंगी ब्लेम? विराट कोहली की परफॉरमेंस के लिए अनुष्का शर्मा कब तक होंगी ब्लेम?
कुछ ही दिनों में हम 2021 में एंट्री करने वाले हैं लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं या लोगों द्वारा जानबूझकर की जाती है जिसे देखकर लगता है कि मैं अभी भी पुराने ज़मानें के लोगों के साथ रह रही हूं। खासकर औरतों के लिए तो बस समय और तारीख आगे बढ़ रहा है लेकिन लोगों की सोच वही पुरानी सोच में अटकी हुई है। औरत को नीचा दिखाने का एक भी मौका नही छोड़ता ये पुरूष प्रधान समाज़। महिलाओं और बीवीयों पर गंदें जोक करना, लव मैरिज में कुछ गलत होने पर लड़की को ही ब्लेम करना औऱ खासकर तब जब लड़की स्ट्रॉंग औऱ सक्सेफुल महिला हो। इसका एक खास और उचित उदाहरण है अनुष्का शर्मा।

जब से विराट और अनुष्का अपने रिश्तों को लेकर ओपन हुए तब से ही अनुष्का को विराट के हर खराब प्रदर्शन के लिए या कोई भी अनहोनी के लिए ट्रोल किया जाने लगा। ये जानते हुए कि अनुष्का का उन बातों से कोई लेन-देन नही है फिर भी केवल विराट की पार्टनर होने के लिए उसे हर बात में घसीटा गया। सोशल मीडिया के कुछ नमूनें विराट को अनुष्का से तलाक लेने के लिए पोस्ट और कमेंट करने लगें...मतलब हद है। मुझे काफी हैरानी हुई इस बात को देखकर की एक पत्नी को अपने पति को सपोर्ट और चिअर-अप करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे कई मौकें आएं जब अनुष्का को उसकी गलती ना होते हुए भी लोगों की बेसलेस बातों को सुनना पड़ा, जैसे-

-अभी फिल्हाल में ही भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ पहली टेस्ट सीरीज़ में बुरी तरह हार गई। हर बार की तरह इस बार भी अनुष्का को इस हार की माला पहना दी गई। एक महाशय ट्विटर पर बड़ी मेहनत से ये एक्सप्लेन करते दिखे कि कैसे इस मैच की हार में अनुष्का का रोल है। आप भी पढ़िए ये क्या लिखते हैं –

https://twitter.com/adamliaw/status/1340172683787476993

इन महाशय ने अपने ट्विटर के बायो में खुद को UNICEF Australia Ambassador बताया है। हैरानी हो रही है पढ़ के? हमें भी।

-बीते दिनों में भी जितने क्रिकेट में विराट का प्रदर्शन खराब रहा उन सब की वजह अनुष्का का स्टेडियम में मौजूद होना बताया गया।

-हमारे सुनील गावस्कर भी इसमे पीछे नही है। कुछ दिनों पहले ही वो लाइमलाईट में आएं थे जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग 11 पंजाब के आईपीएल मैच के दौरान विराट के खराब प्रदर्शन पर कमेंट पास करके हुए कहा कि लगता है लॉकडाउन में इन्होने केवल अनुष्का के बॉल पर ही प्रेक्टिस की है। खैर, ऐसा कमेंट वो भी इतने महान क्रिकेटर के तरफ से बिल्कुल एक्सपेक्ट नही था।

-2017 में विराट अनुष्का की शादी के बाद, विराट फर्स्ट टेस्ट सीरीज़ में 5 रन बनाकर आउट हुए। अब आप जान ही सकते हैं कि इसका परिणाम क्या रहा होगा। जी हां, वही जो आप सोच रहे हैं ‘अनुष्का की गलती’।

publive-image

-वर्ल्ड कप 2015 के दौरान जब विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ खास रन बनाए बिना आउट हो गए तब भी लोगों ने अनुष्का का स्टेडियम में मौजूद रहने को वजह बताया। इसका एक नमूना यहां भी देखिए –

https://twitter.com/Faintest_Ideas/status/581024767160889346

 

-ये सब भी छोड़ो, लोगों ने अनुष्का को तब भी नही छोड़ा जब विराट का प्रदर्शन बेहतर था। 2016 में विराट का अच्छा प्रदर्शन होने लोगों ने ये तक कहना शुरू कर दिया कि इस अच्छे परर्फोमेंस का राज़ अनुष्का का विराट के साथ ना रहना है। आपको बता दें कि उसी साल इन कपल ब्रेकअप हो गया था। मतलब बताइयें कोई तुक है इन बातों का जो लोग बिना सोचें-समझें कुछ भी बोल देते हैं। वैसे, उन्हीं दिनों अनुष्का के लिए ऐसी बात करने वाले लोगों को विराट ने एक पोस्ट डेडिकेट किया था जो यकिनन उन ट्रोलर्स के मुंह पर एक तमाचा जैसा था। आप भी पढ़िए क्या लिखा था विराट ने अनुष्का के सपोर्ट में

https://twitter.com/imVkohli/status/714376407606960128

पढ़िए- जानें अनुष्का शर्मा की दिल छू लेने वाली 6 बातें
अगला आर्टिकल