Vitamins For Hair Growth: बालों के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए जरुरी विटामिन्स

Swati Bundela
03 Nov 2022
Vitamins For Hair Growth: बालों के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए जरुरी विटामिन्स Vitamins For Hair Growth: बालों के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए जरुरी विटामिन्स

आजकल  सबको बाल जड़ने की समस्या हो रही है। लेकिन क्या किसी को पता है कि इसके पीछे क्या कारण है आज कल बदलती हुई जीवनशैली के साथ हमारा आहार, आदतें  सब कुछ तेज़ी से बदल रहा है जो कहीं न कहीं हमारे स्वास्थ्य को असर करता है। बाल झड़ना भी शायद इसी कारण हो सकता है कि हमारा बालों का ध्यान नहीं रख रहे। बालों को स्वस्थ रखने के लिए कई सारे घरेलू नुस्खे भी मौजूद हैं लेकिन अगर बाल झड़ने की वजह अगर पोषक तत्वों की कमी है तो फिर आइए देखें कि कौन से विटामिन्स बालों को बढ़ाने में मदद करते है। 
बालो के लिए जरुरी 5 विटामिन्स :

1) बायोटिन 

बायोटिन या विटामिन B7 हमारे बालों के लिए बहुत ही जरूरी है। इस विटामिन से हमारे बाल बढ़ते हैं और हमारे बालों को पोषण मिलता है। यह एक सामान्य  विटामिन हैं जो हमें अंडे, मछली ,शकरकंद , मास , सूखा मेवा ,और कुछ सब्जियों में पाया जाता है। यह बालों का झड़ना भी रोकता है। इससे हमारे बाल घने होते हैं। 

2) आयरन 

आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। हीमोग्लोबिन जो हमारे शरीर के लाल कणो में मिलता है एक प्रोटीन है जो ऑक्सीजन को हमारे शरीर के सभी कणों (CELLS) में जाता है। इन कणों में सही मात्रा में ऑक्सीजन मिलने से यह कण बालो को बढ़ाते  हैं और उसे मजबूत बनाते है। लाल मांस ,पालक ,दाल,टोफू आदि में आयरन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। 

3) विटामिन C /एस्कोर्बिक एसिड 

विटामिन C आयरन के पाचन के लिए जरुरी है। यह एक असरकारक विटामिनों में से है जो बालों की मजबूती को बढ़ाता है, उसे गिरने से रोकता है और घने बनाता है। विटामिन C (कोलेजन) की मात्रा को बढ़ाता है। यह खट्टे फल और हरी सब्जियों जैसे  स्ट्रॉबेरी ,निम्बू, टमाटर , शिमला मिर्च, नारंगी, मोसम्बी आदि में पाया जाता है। 

4) जिंक 

जिंक हमारे शरीर में प्रोटीन को बनाने में मददरूप पोषकतत्व है ,यह हमारे हेयरफोलिकल को मजबूत करता है और घना करता है। इसकी कमी से बाल झड़ भी सकते हैं। यह ज्यादातर मछली, काजू, अवाकाडो, दाडम आदि में पाया जाता है। 

5) विटामिन D 

इस विटामिन से हमारे फॉलिकल्स मजबूत होते हैं, यह नए बालों को बनाने में मददरूप होता है। यह विटामिन धूप के आलावा लिवर ऑइल, सल्मोन मछली आदि में पाया जाता है। आज कल यह सारे विटामिन्स दवाइयों में मिल जाते है। यदि आप भी अपने बालो को स्वस्थ रखना चाहते है है तो जरूर इन विटामिनस का सही मात्रा में सेवन कीजिये। 

अगला आर्टिकल