Weekly Horoscope: 26 से 31 अगस्त तक कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

जानें इस सप्ताह (26 से 31 अगस्त) मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए क्या लाएगा। जानें करियर, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और आर्थिक स्थिति में संभावित उतार-चढ़ाव।

author-image
kukshita kukshita
एडिट
New Update
Horoscope

Weekly Horoscope From 26 to 31 August 2024: जानें यह सप्ताह किस राशि वालों के लिए रहेगा शानदार और किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। साथ ही, आने वाले सप्ताह में आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन में किन उतार-चढ़ावों का सामना करना होगा। आइए जानते हैं, इस सप्ताह आपके राशिफल में क्या लिखा है।

Weekly Horoscope: 26 से 31 अगस्त तक कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

Advertisment

यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत मानसिक तनाव के साथ हो सकती है। व्यापारियों को पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा; उच्च शिक्षा संबंधित परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी-पेशा वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा, खासकर परामर्श क्षेत्र वालों के लिए। हाउसवाइफ्स को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि बेवजह झगड़ों की संभावना है। सप्ताह का अंत प्रेम संबंधों में सुलह के लिए बेहतरीन रहेगा।

वृष राशि (Taurus Weekly Horoscope)

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आनंदमय रहेगा। नौकरी या इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र या व्यक्ति से जुड़ने की संभावना है। यदि आप विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं तो आर्थिक लाभ मिलेगा। यह समय छात्रों के लिए गहन अध्ययन का है; रिसर्च और फिलॉसफी जैसे विषयों में रुचि बढ़ेगी। हाउसवाइफ्स को भविष्य की चिंता छोड़कर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में समय बिताना चाहिए। इस सप्ताह आप स्वादिष्ट व्यंजनों और धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

मिथुन राशि वाले जातक व्यर्थ के शारीरिक साहस के प्रदर्शन से बचें। वाहन तेज न चलाएं, अन्यथा चोट लगने की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है, लेकिन अंत तक राहत मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ में बदलाव की संभावना है, सोच-समझकर निर्णय लें। माता-पिता छात्रों पर पढ़ाई का अत्यधिक दबाव न बनाएं। साहसिक कार्यों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

Advertisment

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह भाग्य आपका साथ नहीं देगा, आपको प्रयास अधिक करने होंगे। आय में रुकावट आ सकती है और अनावश्यक व्यय बढ़ सकता है। धार्मिक स्वभाव से जुड़े व्यापार या पेशेवरों के लिए लाभ की संभावना है। अन्य के लिए बनते काम बिगड़ सकते हैं, और कार्यों में देरी हो सकती है। इस सप्ताह कर्क राशि वाले संयम और धैर्य रखें और मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। छात्रों को पढ़ाई में समय नहीं मिलेगा और अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहरी वातावरण से बचें।

सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक रोमांचक और ऊर्जावान रहेगा। घूमने की योजना बन सकती है। पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है, इसे लंबे समय तक न चलने दें। व्यवसायियों और छात्रों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। छोटी यात्राओं के समय वाणी पर नियंत्रण रखें। हाउसवाइफ्स को रिश्तों में दरार का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

कन्या राशि वाले जातकों में इस सप्ताह आत्मविश्वास की कमी देखी जा सकती है। व्यवसाय या पेशेवरों के लिए यात्रा के योग बनेंगे। इस सप्ताह फास्ट फूड खाने से परहेज करें, अन्यथा बीमार हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने पर लाभ की संभावना है। अपने आप को आराम दें, क्योंकि भागदौड़ और अत्यधिक सोच आपके लिए गलत निर्णय का कारण बन सकती है।

तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

Advertisment

तुला राशि वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत में किसी भी नई वस्तु, वाहन खरीदने या नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है, और निर्णय लेने में दुविधा आ सकती है, इसलिए सलाह लेकर कार्य करें। वैवाहिक जीवन के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नजदीकी मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बनेंगे और संत महापुरुषों का आशीर्वाद मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता आएगी। परीक्षा में उम्मीद से कम अंक प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन गहन अध्ययन भविष्य में लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन, पद और प्रतिष्ठा के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप अपने प्रमोशन की बात कर सकते हैं। रियल स्टेट या प्रॉपर्टी में निवेश करने पर भविष्य में लाभ मिलेगा। प्रेमियों के बीच इस समय झगड़े हो सकते हैं। आकर्षण को प्रेम का नाम देकर संबंध बनाने से बचें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को सप्ताह के अंत में लें।

धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस राशि के व्यापारियों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए उचित निर्णय लेंगे। स्वास्थ्य और पुरानी बीमारी की अत्यधिक चिंता न करें, अन्यथा यह समस्या का कारण बन सकती है। शेयर बाजार में निवेश के लिए सप्ताह की शुरुआत सही समय है। छात्रों को ट्रैकिंग ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

Advertisment

यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए प्रोफेशनल लाइफ में तनावपूर्ण रहेगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बड़े भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। आध्यात्मिक दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा। योग और प्राणायाम से जुड़े व्यवसायियों को लाभ की संभावना है। एकाग्रता को भंग न होने दें और विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करें।

कुंभ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह स्वास्थ्य, बुद्धि, धन और यश की दृष्टि से लाभदायक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। चालाकीपूर्ण कार्य और तामसिक व्यवहार से बचें। परिवार से संबंधों में खटास पड़ सकती है, और अशुभ चिंतकों से सावधानी रखें। इस सप्ताह अपने बच्चों को मार्शल आर्ट सिखाने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि वाले जातक इस सप्ताह पुराने झगड़े सुलझाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा। कुछ कार्य न बनने के कारण आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। छात्रों को एकाग्र होकर पढ़ने में मुश्किल होगी, इसलिए मन स्थिर रखने की कोशिश करें। पेशेवर जीवन में इस सप्ताह आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

Advertisment

नोट: यह राशिफल सामान्य भविष्यवाणियों पर आधारित है। व्यक्तिगत जन्म कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

Horoscope Aries Weekly Horoscope Gemini weekly Horoscope Capricorn weekly Horoscope Aquarius weekly Horoscope Leo weekly Horoscope Scorpio weekly Horoscope Cancer weekly Horoscope Libra Weekly Horoscope Sagittarius Weekly Horoscope