Weekly Horoscope: 19 दिसंबर से 25दिसंबर तक क्या लिखा है आपकी राशि

आइए हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी जानते हैं हम इस हफ्ते आपकी राशि में क्या लिखा हुआ है, तो पढ़िए इस ब्लॉग में 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आपके लिए आपकी राशि में क्या है-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: पिछले कई वर्षों से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल एस्ट्रोलॉजर अनिमा जी द्वारा।

Advertisment

Weekly Horoscope -

1. मेष राशि

मेष सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। घर में सुख-शांति बनी रहने से मन प्रफ्फुलित रहेगा। विवाह तय हो सकता है। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। सप्ताह मध्य में मानसिक चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह अंत में भाग्य का प्रबल साथ मिलेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।

2. वृषभ राशि  

सप्ताह आरंम्भ में शत्रु परेशान कर सकते हैं; लेकिन आप अपनी चतुराई से उन पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। सप्ताह मध्य से समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। अकस्मात यात्रा करनी पढ़ सकती है। नए निवेश से बचें।

3. मिथुन राशि

सप्ताह शुभता लिए हुए है। संतान के अच्छे व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में अपने पराक्रम से विजय प्राप्त करेंगे। सप्ताह अंत में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बहुत दिनों से अगर विवाह के लिए प्रयत्न कर रहे थे, तो शादी तय होने का योग है।

Advertisment

4. कर्क राशि

सप्ताह आरम्भ में नकारात्मक विचारों से मानसिक चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी । बदलते मौसम में सेहत पर विशेष ध्यान दें।

5. सिंह राशि  

सप्ताहारम्भ अच्छा है। पराक्रम और आत्मविश्वास पूर्ण रहेगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों में रास्ते निकलेंगे। सप्ताह मध्य में मानसिक चिंता हो सकती है। सप्ताह अंत में संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा। ज़मीन- जायदाद का रुका कार्य आगे बढ़ सकता है।

6. कन्या राशि

सप्ताह शुभता लिए हुए है। परिवार कुटुंब का साथ मिलेगा। घर-परिवार के साथ मनोरंजक गतविधियों में समय बीतेगा। धन में वृद्धि होने के साथ, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाह तय हो सकता है।

Advertisment

7. तुला राशि

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। उच्चाधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। समय अच्छा है; अतः इसका लाभ उठाएं।

8. वृश्चिक राशि

व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक यात्रा से बचें। किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें। वाणी की सौम्यता से रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से धन का आगमन होगा।

9. धनु राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का दांपत्य जीवन मजबूत होगा। जमीन जायदाद की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं, व्यापार में सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र पर नई उपलब्धियां प्राप्त होंग। उग्र वाणी से बचें, पथरी की समस्या उभर सकती है।

Advertisment

10. मकर राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के ज्ञान में वृद्धि होगी। छोटे स्त्रियों को मासिक भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आंखों का ध्यान रखें, एसिडिटी की समस्या उभर सकती है।

11. कुम्भ राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कर्म स्थान पर अपने प्रतिद्विंदियों पर विशेष नज़र रखें। सप्ताह अंत में आय उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्रों से मिलके समय अच्छा व्यतीत होगा। कुल मिलाकर, सप्ताह अच्छा है। लेकिन सेहत पर विशेष ध्यान दें।

12. मीन राशि

सप्ताह आरम्भ में नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें। संतान पर विशेष ध्यान दें। सप्ताह मध्य से भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मेहनत से कार्यस्थल पर प्रशंसा का पात्र बनेंगे। पिता के स्वास्थय पर ध्यान दें।

Advertisment
कर्क राशि मिथुन राशि कन्या राशि धनु राशि मकर राशि सिंह राशि मेष राशि राशिफल Weekly Horoscope Horoscope कुम्भ राशि वृषभ राशि मीन राशि वृश्चिक राशि तुला राशि