Weekly Horoscope: 31 से अक्टूबर 6 नवंबर तक क्या लिखा है आपकी राशि

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: पुरातन से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल एस्ट्रोलॉजर ज्योतिष डिविनेशन द्वारा।

Advertisment


Weekly Horoscope -


1. मेष राशि

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। हालांकि आपका पारिवारिक सुख कुछ हद तक प्रभावित हो रहा है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में परिणाम बहुत ही अच्छे रहेंगे। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए धन लाभ के दृष्टिकोण से अनुकूल योग है। शुक्रवार और शनिवार का दिन कुछ परेशानी वाला रह सकता है।

2. वृषभ राशि  

रविवार का दिन आपके लिए कुछ हद तक परेशानी वाला रह सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, लेकिन सोमवार से समय आपके पक्ष में आना शुरू हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत ही बढयिा रहेगा। आपको सभी के साथ सौम्य वाणी से बातचीत करनी चाहिए।


3. मिथुन राशि

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं कही जा सकती। रविवार का दिन तो ठीक है, लेकिन सोमवार और मंगलवार का दिन मानसिक परेशानियों के मध्य गुजर सकता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और क्रोध में कोई भी निर्णय नहीं लें। आपकी आर्थिक स्थिति बुधवार के बाद अच्छी कही जा सकती है।

Advertisment

4. कर्क राशि

आपके लिए यह सप्ताह उतार - चढ़ाव वाला रह सकता है। चतुर्थ और द्वादश भाव से नकारात्मक ग्रहों के गोचर परेशानियां बढ़ा रहे हैं। विशेष रूप से बुधवार और गुरुवार का दिन अधिक परेशानी वाला रह सकता है। सावधानी रखें।

5. सिंह राशि  

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। रविवार से गुरुवार तक का समय अनुकूल है। शुक्रवार और शनिवार को कुछ सावधानी रखें। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं, तो किया जा सकता है।

6. कन्या राशि

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। हालांकि रविवार का दिन कुछ परेशानी वाला रह सकता है , लेकिन सोमवार के बाद यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। आपका आत्मविश्वास बहुत ही श्रेष्ठ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है।

Advertisment

7. तुला राशि

इस सप्ताह आपको मानसिक व्यर्थ की चिंता परेशान कर सकती है, विशेष रूप से मंगलवार तक का समय आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता , लेकिन उसके बाद अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है, धन सोच समझकर खर्च करना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपके पक्ष का नहीं कहा जा सकता। विशेष रूप से बुधवार और गुरुवार का दिन अधिक परेशानी वाला रह सकता है। आपको आर्थिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। व्यर्थ में किसी से उलझना नहीं चाहिए। यदि कोई महत्वपूर्ण निवेश करने जा रहे हैं, तो अभी नहीं करें।

9. धनु राशि

आपके लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है शुक्रवार और शनिवार का दिन कुछ परेशानी वाला रह सकता है। इसके अतिरिक्त आपका वैवाहिक सुख भी प्रभावित हो रहा है, हालांकि भाग्य का सहयोग मिलने से आप इन सभी समस्याओं से जल्द ही निकल जाएंगे।

Advertisment

10. मकर राशि

वर्तमान समय आपके पक्ष का चल रहा है। यह सप्ताह भी अच्छा कहा जा सकता है। रविवार का दिन कुछ परेशानी वाला है, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। यदि आप कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो इन दिनों कर सकते हैं।

11. कुम्भ राशि

सोमवार और मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता, इसके अतिरिक्त सप्ताह के सभी दिवस अनुकूल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी हुई है और भाग्य का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

12. मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए इतना अधिक अनुकूल नहीं है। विशेष रूप से बुधवार और गुरुवार का दिन परेशानी वाला रह सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और बेवजह धन का खर्च नहीं करें। आपका पारिवारिक सुख भी प्रभावित हो रहा है। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य परिजनों की अनुमति के बिना नहीं करें।

Advertisment