Weekly Horoscope: 4 जुलाई से 9 जुलाई तक क्या लिखा है आपकी राशि में

author-image
Vaishali Garg
New Update

हर हफ्ते की तरह इस जुलाई के पहले हफ्ते के लिए भी हम आपके लिए साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम पढ़ते हैं कि आपकी राशि में आपके लिए क्या लिखा हुआ है, एस्ट्रोलॉजर अभिसेख जी के द्वारा।

Weekly Horoscope-


1. मेष राशि

Advertisment

इस सप्ताह मंगल इसी राशि में है। मंगलवार के बाद जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृषभ राशि  

इस सप्ताह शुक्र इसी राशि में रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है।

3. मिथुन राशि

राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ मिलकर व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत है।

4. कर्क राशि

Advertisment

सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा इसी राशि से द्वादश है। मंगल मेष का शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

5. सिंह राशि  

राशि स्वामी सूर्य व बुध एकादश व गुरु अष्टम होकर इस सप्ताह मीडिया , आईटी , टीचिंग व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का सिंह गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।

6. कन्या राशि

सूर्य व बुध दशम शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे बैगनी व हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशि

Advertisment

इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से एकादश व सूर्य बुध का मिथुन गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के तुला यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशि

मंगल मेष व सूर्य बुध मिथुन राशि में है। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है व्यावसायिक पार्टनरशिप में लाभ संभावित है।

9. धनु राशि

तृतीय शनि व सिंह राशि का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा कन्या राशि में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

10. मकर राशि

Advertisment

शनि इसी राशि से द्वितीय व गुरु तृतीय हैं। खष्ठम बुध व सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। मेष का राहु भी अनुकूल है। आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा।

11. कुंभ राशि

गुरु मीन व चन्द्रमा गुरु की मित्र राशि सिंह में है। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

12. मीन राशि

सूर्य बुध चतुर्थ शुभ है। शनि द्वादश व गुरु अब इसी राशि में हैं इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे मंगलवार के बाद कन्या राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। हरा व पीला रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे।

weekly horoscope