भारतीय सेना में शामिल होने के लिए महिलाओं के लिए क्या विकल्प हैं और कैसे तैयारी करें

भारतीय सेना में महिलाओं के पास भर्ती के कई विकल्प उपलब्ध हैं और तैयारी के लिए कुछ विशेष कदम उठाने पड़ते हैं। यह फील्ड अभी भी मेल डोमिनेटेड है और महिलाओं की भागीदारी इसमें बहुत कम है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
6 Women Officers Join Armys Jungle Warfare School

File Image

Indian Army: भारतीय सेना में महिलाओं के पास भर्ती के कई विकल्प उपलब्ध हैं और तैयारी के लिए कुछ विशेष कदम उठाने पड़ते हैं। यह फील्ड अभी भी मेल डोमिनेटेड है और महिलाओं की भागीदारी इसमें बहुत कम है। ऐसे में महिलाएं 12वीं या फिर ग्रेजुएशन के बाद आर्मी में अपना करियर चुन सकती हैं। इसके लिए उन्हें कुछ योग्यताओं को पूरा करना होगा। आज हम आपको आर्मी में भर्ती होने के लिए कुछ विकल्प बताएंगे और तैयारी से जुड़ी कुछ टिप्स भी शेयर करेंगे-

Advertisment

भारतीय सेना में शामिल होने के लिए महिलाओं के लिए क्या विकल्प हैं और कैसे तैयारी करे

Short Service Commission 

टेक्निकलएंट्री: इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाली महिलाएं 64वें SSC (TECH) मेन और 35वें SSC (TECH) वुमेन के लिए आवेदन कर सकती हैं। उनकी उम्र 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।

नाॅनTECHSSC: विभिन्न क्षेत्रों जैसे मेडिकल, लीगल, एजुकेशनल, सिग्नल, और इंजीनियरिंग में शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए महिलाएं भर्ती हो सकती हैं। इसके लिए सिर्फ ग्रेजुएशन होनी जरूरी है और उम्र 19 से 25 साल होने चाहिए

अग्निवीर योजना

Advertisment

इस नई भर्ती योजना के तहत, महिलाओं को भी अग्निवीर के रूप में चार साल की सेवा के लिए चुना जा सकता है।

NCC Special

एनसीसी के जरिए आर्मी में भर्ती होने के लिए एनसीसी "सी" सर्टिफिकेट में 50% कुल "ए" या "बी" ग्रेड के साथ ग्रेजुएशन होनी चाहिए और एनसीसी के सीनियर डिवीजन/विंग में 2/3 वर्ष। उम्र 19 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

National Defence Academy

उम्र 16½-19½ साल तक होनी चाहिए और सेना के लिए 10+2 और वायुसेना और नौसेना के लिए 12वीं फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ के साथ की होनी चाहिए। इसके साथ ही उनकी शादी नहीं होनी चाहिए।

तैयारी कैसे करें

शिक्षा

Advertisment

आपकी शैक्षणिक योग्यता आपके चुने गए पद पर निर्भर करती है। दसवीं पास करने के बाद आप सेवा में भर्ती होने के योग्य बन जाते हैं। इसके साथ ही 12वीं पास करने के बाद आप एनडीए के तहत आर्मी में भर्ती हो सकते हैं। अगर आपने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है तब आपके पास टेक रोल्स में भर्ती हो सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप नाॅन टेक में जाना चाहते हैं तो आप किसी भी विषय में ग्रेजुएशन कर सकते हैं।

शारीरिक फिटनेस

आर्मी में भर्ती होने के लिए शारीरिक फिटनेस भी बहुत जरूरी है। आर्मी में सेवा देना आसान नहीं है। आपको कठिन स्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर आने वाली चुनौती के लिए आपका फिट होना बहुत जरूरी है ताकि आप बिना रुके अपने कार्य को समाप्त कर सके। इसके साथ ही अगर आप स्वस्थ और फिट होंगे तो आपके अंदर धैर्य और शक्ति डेवलप होती है जिससे अपने टास्क प्रभावी ढंग से कर पाएंगे।

लिखित परीक्षा

आर्मी में भर्ती होने के लिए आपको एक लिखित परीक्षा भी देनी पड़ती है और इसके लिए आपके पास सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसलिए आपको निरंतर सीखते रहना चाहिए और जरूरी विषयों पर जोर देना चाहिए जैसे सामान्य ज्ञान, इंग्लिश, मैथ और साइंस आदि।

मेडिकल टेस्ट

Advertisment

आर्मी में भर्ती होने के लिए मेडिकल फिटनेस जरूरी है, जिसमें आपको विभिन्न चिकित्सा परीक्षणों से गुजरना पड़ता है।

Indian Army Day Women In Indian Army Indian Army