Advertisment

Relationship: दिक्कतें जो कर सकती है प्यार भरे रिश्ते को ओवर

रिलेशनशिप | ब्लॉग: किसी भी रिश्ते में जरूरी है कि हम अपने पार्टनर को समझेI लेकिन कुछ बातें है जिससे हमारे रिश्ते में दरार पड़ सकती हैI इसलिए उन बातों को पहचाने और कोशिश करें कि ऐसी समस्या कभी उत्पन्न ना होI

author-image
Sukanya Chanda
New Update
rtbn(Solh Wellness).png

What Are The Problems That Might Ruin A Relationship? (image credit- Solh Wellness)

What Are The Problems That Might Ruin A Relationship?: हर इंसान की जिंदगी में शादी का एक अलग और महत्वपूर्ण ओपिनियन होता है। शादी के प्यार और विश्वास का बंधन होता है, जो दो लोगों के साथ-साथ उनके परिवार को हमेशा के लिए जुड़े रखता है। लेकिन इस रिश्ते को हमेशा हेल्दी बनाएं रखने क लए दोनों साइड से अपना पूरा 100 प्रतिशत देना पड़ता है। यदि उन दोनों में से एक ने भी हार मान ली, तो य़ह रिश्ता खत्म होने में समय भी नहीं लगता है। आज यहां आपको ऐसी कुछ सामांन्य बातें बताई जाएगी, तो शादी जैसे पवित्र बंधन को मिनटों में खत्म कर सकती है।

Advertisment

समस्याएँ जो किसी रिश्ते को बर्बाद कर सकती है-

 1. विश्वास न होना

कोई भी चीज तभी काम करती हैं, जब हमें उस पर विश्वास हो। ठीक वैसे ही रिश्ते को निभाने के लिए उनमें भरोसा होना जरुरी है।। चाहें फिर वह ऱिश्ता पेरेंट्स का हो, भाई-बहन का हो या पति-पत्नी का। हसबैंड और वाइफ के बीच में विश्वास होना बहुत ही जरुरी है। यदि उनके बीच में भरोसा नहीं होगा, तो उनका रिलेश्नशिप अच्छी तरह से काम नहीं कर पाएगा। जिस कारण आखिरी में आपको हार मानकर रिश्ता खत्म ही करना पड़ता है। भरोसा नहीं होने की वजह से वह हर बात पर एक-दूसरे के साथ बहस करते रहेंगे। और अपनी बात को ऊपर रखेंगे।

Advertisment

 2. एक-दूसरे का मजाक बनाना

किसी भी रिलेश्नशिप में मजाक होना जायज है। लेकिन दूसरों के सामने अपने पार्टनर को डिमीन करना, गलत बात है। और जब यह बात एक हद से ज्यादा बिगड़ जाती है, तो रिश्ते में एक खटास सी आने लगती हैं। जो रिश्ते को अलग ही मोड़ पर ले आती है। कई बार तो इस की वजह से ऱिश्ता तक टूट जाता है।

 3. न झुकना

Advertisment

 एक रिश्ते को मेंटेन करने के लिए दोनों पार्टनरस का एक समान वर्क करना जरुरी है। यदि एक ही अपने आप को बदले जा रहा है और दूसरा अपने व्यवहार में किसी भी प्रकार के चेंजस नहीं ला रहा है। तो एक टाइम के बाद वह अपनी तरफ से कोशिश करना बंद कर देता है। फिर से एक बार लड़ाई-झगड़ा होने लगता हैं। और रिश्ते में अनबन शुरु हो जाती है।

 4. पार्टनर की बात न सुनना

जब पति पत्नी में से कोई भी एक, दूसरे को उसकी बात और ओपिनियन रखने नहीं देता है। हर जगह अपने आप को, अपने काम को प्रायोरिटी देने लगते हैं। तो दूसरा इस तरह के व्यवहार को सहन नहीं कर पाता है। और अपने हक के लिए स्टैंड लेने लगती हैं। ऐसे में दोनों में झगड़े होना सामान्य है।

Advertisment

 5. प्यार न होना 

 यदि एक ऱिश्ते में प्यार नहीं है, तो वह रिश्ता एक समय के बाद काम करना बंद कर देता है। बेशक भले ही पहले पार्टनरस खुशी से एक साथ रहते हो, लेकिन एक टाइम के बाद वह रिश्ते को एक बोझ की तरह मानने लगते है और इसे खत्म करने का निर्णय करते हैं। लेकिन यदि उनके बच्चे हैं, तो वह एक बार फिर अपने रिश्ते को निभाने के बारे में सोच सकें।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन आकांक्षा तिवारी का है।

relationship पार्टनर विश्वास पत्नी
Advertisment