Advertisment

जानिए लुधियाना की पहली महिला मेयर इंदरजीत कौर के बारे में ये 6 बातें

इंदरजीत कौर हाल ही में लुधियाना की पहली महिला मेयर चुनी गई हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में काम करती हैं। चलिए उनके बारे में ये 6 बातें जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Inderjit Kaur Becomes Ludhiana First Female Mayor

File Image

Who Is First Female Mayor Inderjit Kaur: इंदरजीत कौर हाल ही में लुधियाना की पहली महिला मेयर चुनी गई हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में काम करती हैं। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल के तौर पर काम करने के बाद लुधियाना की पहली महिला मेयर बनकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही राकेश पराशर सीनियर डिप्टी मेयर और प्रिंस जौहर डिप्टी मेयर होंगे। यह घोषणा सीएम भगवंत मान ने की है। चलिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं-

Advertisment

जानिए लुधियाना की पहली महिला मेयर इंदरजीत कौर के बारे में ये 6 बातें

  • इंदरजीत कौर की उम्र 37 साल है। उनके पास कॉमर्स, एमबीए और बीएड की डिग्री है जो उनके व्यवसाय और शिक्षा में मजबूत शैक्षणिक आधार को दर्शाता है।
  • राजनीति में प्रवेश करने से पहले, उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक एक स्कूल प्रिंसिपल के रूप में काम किया।
  • वह आम आदमी पार्टी (आप) की मेंबर हैं। इसके साथ लुधियाना जिले के लिए AAP महिला विंग की अध्यक्ष भी हैं।
  • उनका चुनाव एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि वह लुधियाना में मेयर का पद संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं, जो स्थानीय शासन में लैंगिक विविधता की दिशा में एक कदम है।
  • इंदरजीत कौर लुधियाना के पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 से चुनी गई हैं। 
  • अपने एजेंडों पर बात करते हुए इंद्रजीत कौर ने कहा कि महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। उन्होंने कहा प्रदूषित बुड्ढा नाले की सफाई सफाई की जाएगी।
Advertisment