Who is Journalist Chitra Tripathi : क्यों कर रही है ट्विटर पर ट्रेंड

author-image
Swati Bundela
New Update

कौन है चित्रा त्रिपाठी ?


चित्रा त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। वह एक लोकप्रिय हिंदी समाचार एंकर हैं। उन्होंने इंडिया न्यूज, एबीपी और आज तक में काम किया है। वह वर्तमान में इंडिया न्यूज चैनल आज तक में डिप्टी एडिटर और एंकर के रूप में काम कर रही हैं।

क्यों कर रही है ट्विटर पर ट्रेंड


दरअसल चित्रा त्रिपाठी के पति वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल ने पैसा चोरी होने का झूठा दावा किया था। अतुल ने इस मामले में एफआइआर दर्ज नहीं की और ना ही पुलिस को सूचित किया था। नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर घटना की जांच की। नोएडा पुलिस ने पूरी जांच करने के बाद बताया कि अग्रवाल के आरोप सत्य नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और हिंदी टीवी पत्रकार की महिला मित्र से बात की थी, जिससे वह शाम को मिले थे।

पुलिस कि जांच के अनुसार पता लगा कि अग्रवाल को उनकी पत्नी का फोन आया था। जब वह शाम को अपनी महिला मित्र के घर पर थे। पुलिस ने कहा कि पत्नी का फोन आने के बाद वह तुरंत अपने दोस्त के घर से निकल गए थे। पुलिस में साथ में यह भी बताया कि वह बाद में ओयो होटल की तलाश में गए थे।

पुलिस ने किया यह ट्वीट


नोएडा पुलिस ने बाद में ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी कि एंकर और एडिटर अतुल अग्रवाल की लूट की दी गई सूचना झूठी थी।

चित्रा की छुट्टी की गई आलोचना


अतुल की पत्नी और एंकर त्रिपाठी ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। वहीं ट्विटर पर यूजर्स लगातार उनसे इस घटना पर अपना बयान देने को कह रहे हैं।

इस बारे में एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'चित्रा त्रिपाठी आज तक एंकर और बीजेपी प्रवक्ता के पति नोएडा में लूट गए। अगर ये लूट मायावती या अखिलेश सरकार में होती तो आपका क्या रवैया होता? क्या आप ऐसे ही चुप रहती?

पत्रकार चित्रा त्रिपाठी
न्यूज़