Advertisment

Sex Question : पीरियड्स से पहले क्यों हॉर्नी महसूस होता है, क्या इस दौरान सेक्स और मास्टरबेशन करना सही है ?

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update

पीरियड्स को लेकर आज भी भारतीय समाज में महिलाएं इतना खुलकर बात नहीं करते जितना करना चाहिए। बहुत-सी महिलाओं के मन में बहुत सारे सवाल सोते हैं पीरियड्स को लेकर लेकिन शर्म के कारण कर कई बार महिलाएं उन सवालों नहीं पूछते हैं किसी से। बहुत सारी चीजें होती है जो वह पीरियड्स के दौरान करना चाहती है मगर नहीं कर पाते हैं क्योंकि कि उनको नहीं पता होता है यह सही है या नहीं। और इसका खामियाजा यह होता है कि वह दर्द झेलती रहती हैं।

Advertisment

क्या आपको भी पीरियड्स के पहले या फिर पीरियड्स के दौरान या फिर पीरियड्स के बाद हॉर्नी फील हुआ है? यदि हां! तो आपको एंबैरेस होने की जरूरत नहीं है, आप अकेली नहीं है जो यह फील करती हैं, ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिनको पीरियड्स के समय हॉर्नी फील होता है। बहुतों को सिर्फ जीवन में एक बार होता है तो बहुतों को हर बार होता है जब भी पीरियड आने वाले होते हैं।

क्या ऐसा फील होना नॉर्मल है?

पीरियड्स से पहले के दिनों में सैक्सुअल डिजायर हाई महसूस करना पूरी तरह से नॉर्मल है फिर चाहे आप इसे हर महीने अनुभव करें या कभी-कभार। वास्तव में, कई अध्ययनों से पता चला है कि ओवुलेशन समय के करीब सैक्सुअल डिजायर में वृद्धि हुई है। यह आपकी अवधि शुरू होने से लगभग दो सप्ताह पहले एसा हो सकता है।

Advertisment

क्यों पीरियड्स के पहले हॉर्नी फील होता है?

इस सवाल का एकदम सटीक जवाब तो अभी तक नहीं मिला है, लेकिन ऐसे बहुत से कारण बताए जाते हैं जब महिलाएं पीरियड्स के पहले या पीरियड्स के दौरान या पीरियड के बाद हॉर्नी महसूस करती हूं। पहला कारण यह की माना जाता है कि हार्मोन एक बड़ी भूमिका निभाते हैं, ओव्यूलेशन के दौरान आपके एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे संभावित रूप से सैक्सुअल डिजायर में वृद्धि हो सकती है।

पीरियड्स से पहले, यह सफेद पानी से भरा होता, जिससे आपका जो वजाइना है वह लुब्रिकेट रहता है और अत्यधिक मात्रा में लुब्रिकेट होने के कारण आप अराउस महसूस करते हैं जो आपको हॉर्नी बनाता है।

Advertisment

क्या यह आपके पीरियड्स को एफेक्ट करता है?

अब, यदि आप सोच रहे हैं कि क्या यह पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है, तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। आपके हार्मोन में उतार-चढ़ाव हो रहा है, इसलिए

अराउजल का आपके पीरियड्स के दिनों पर उतना प्रभाव नहीं पड़ता है। हालांकि, कुछ महिलाओं का कहना है कि अगर वे पीरियड्स के दौरान मास्टरबेट करती हैं या सेक्स करती हैं, तो उन्हें पेल्विक कंजेशन या पीरियड्स में ऐंठन में राहत महसूस होती है।

पीरियड्स के दौरान आपकी सैक्सुअल डिजायर आपके मूड को प्रभावित कर सकती हैं। सेक्स या ऑर्गेज्म दोनों तनाव दूर करने के लिए जाने जाते हैं। 

media widget
सेक्स पीरियड्स हॉर्नी
Advertisment