Dhanteras 2024: धनतेरस पर 13 दीपक जलाना क्यों माना जाता है शुभ?

ब्लॉग: इस दिन कुबेर देव, मां लक्ष्मी और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा कर धन व समृद्धि की कामना की जाती है। साथ ही विशेष नियमों का पालन भी किया जाता हैं। इन्हीं में से एक है- धनतेरस पर 13 दीपक जलाने की परंपरा।

author-image
Ruma Singh
New Update
Dhanteras 2024

Why Is It Considered Auspicious To Light 13 Lamps On Dhanteras? हिंदू धर्म में दिवाली एक खास त्यौहार है। जिसका इंतजार देश भर में लोग पूरे साल करते हैं। इस साल यह त्योहार 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। रोशनी का यह त्योहार सबके लिए खास होता है, क्योंकि इस दिन हम रंग बिरंगी लाइटों व दीपों से अपने घरों को सुंदर तरीके से सजाते हैं। दिवाली का पर्व धनतेरस के दिन से शुरू होता है। इस दिन कुबेर देव, मां लक्ष्मी और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा कर धन- समृद्धि की कामना की जाती है। साथ ही विशेष नियमों का पालन भी किया जाता हैं। इन्हीं में से एक है- धनतेरस पर 13 दीपक जलाने की परंपरा। जो कि बहुत शुभ माना जाता है। यह 13 दीपक अलग-अलग जगहों पर जलाया जाता हैं।

Advertisment

धनतेरस पर 13 दीपक जलाना क्यों माना जाता है शुभ?

1. पहला दीपक 

धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर 13 दीपक जलाने की परंपरा है। जिसमें से सबसे पहला दीपक घर के बाहर कचरे के पास दक्षिण दिशा में जलाना चाहिए, जो शुभ फल प्रदान करता है। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्य की अकाल मृत्यु से रक्षा होती है।

2. दूसरा दीपक 

धनतेरस पर दूसरा दीपक घी से जलाने का प्रचलन है, जो घर के पूजा मंदिर के सामने रखा जाता है। जिससे सौभाग्य की प्राप्ति होने के साथ-साथ दीपक में केसर डालने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती है।

3. तीसरा दीपक 

इस शुभ अवसर पर तीसरा दीपक घर के मुख्य द्वार पर रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दीपक को जलाने से परिवार को नजरदोष से बचाया जाता है और साथ ही घर में प्यार और सौभाग्य भी बना रहता है।

Advertisment

4. चौथा दीपक

धनतेरस पर चौथा दीपक घर की तुलसी के पौधे के पास रखा जाता है। जिससे घर में सुख, शांति व खुशहाली बनी रहती है।

5. पांचवा दीपक 

पांचवा दीपक घर की सुरक्षा का प्रतीक होता है। जिसे घर के छत पर जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मौजूद सभी तरह के दोष दूर होते हैं।

6. छठा दीपक 

छठा दीपक सरसों के तेल से जलाने का प्रचलन है। यह दीपक पीपल के पेड़ के पास रखा जाता है, जो आर्थिक संकट से बचाव करता है, क्योंकि पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास होता है।

Advertisment

7. सातवां दीपक 

सातवां दीपक घर के आसपास किसी भी मंदिर में जाकर जलाना चाहिए। मान्यता है कि इसे जलाने से घर में खुशियां आती हैं।

8. आठवां दीपक 

आठवां दीपक किसी कूड़ेदान के पास जलाना चाहिए, जो बुराइयों को नाश कर घर में खुशियां लाने में मदद करता हैं।

9. नौवां दीपक  

यह दीपक सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है, जो जीवन में नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को विकसित करता है। इसे शौचालय के बाहर जलाना चाहिए।

Advertisment

10. दसवां दीपक 

धनतेरस पर दसवां दीपक आप अपने घर में मौजूद खिड़की पर जलाएं, जो नकारात्मक ऊर्जा से लड़ने में मदद करता है।

11. ग्यारवां दीपक

ग्यारवां दीपक घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर रखना चाहिए। जो घर में उत्सव, सुख व समृद्धि का माहौल बनाए रखने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

12. बारहवां दीपक 

बारहवां दीपक बेल के वृक्ष को समर्पित होता है, इसलिए यह दीपक बेल के वृक्ष के नीचे जलाना चाहिए। मान्यता अनुसार ऐसा करने से घर में धन व समृद्धि का वास होता है।

Advertisment

13. तेरहवां दीपक 

तेरहवां व आखिरी दीपक घर के चौराहे पर रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Diwali 2024 Diwali candles धनतेरस