Advertisment

Ram Mandir Pooja: पूजा के समय घर पर बनाएं ये व्यंजन

भले ही त्यौहार एक दिन का हो, 9 दिन का हो या 10 दिन का भी क्यों ना हो। त्योहारों पर अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। इनमें से बहुत से व्यंजन भगवान को भी अर्पित किए जाते हैं। पूजा के समय व्यंजन का खास ध्यान रखा जाता है।

author-image
Shruti
New Update
mandir

(Image Credit - punjabkesari.in)

Food To Make For Pooja At Home: भारत त्योहारों का देश है। यहां हर दिन नए-नए प्रकार के त्यौहार मनाए जाते हैं। त्योहारों के समय अलग-अलग मान्यताओं को मानने वाले लोग भी साथ में मिलकर इनका लुफ्त उठाते हैं। और इसमें खास रंग भर देता है त्योहारों का खास खाना। भले ही त्यौहार एक दिन का हो, 9 दिन का हो या 10 दिन का भी क्यों ना हो। त्योहारों पर अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। इनमें से बहुत से व्यंजन भगवान को भी अर्पित किए जाते हैं। पूजा के समय व्यंजन का खास ध्यान रखा जाता है। साथ साथ व्यंजन के इंग्रेडिएंट्स का भी बहुत ध्यान रखा जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि किसी भी पूजा के समय घर पर क्या व्यंजन बनाएं जाए

Advertisment

पूजा के समय घर पर बनाएं ये व्यंजन 

1. साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना खिचड़ी एक ऐसा व्यंजन है जो लगभग हर  पूजा के समय बनाया जा सकता है। खासकर कि नवरात्रि में व्रत के समय यह सबसे ज्यादा खाया जाता है। यह बहुत पौष्टिक होने के साथ-साथ बहुत ज्यादा टेस्टी भी होता है। इसको मूंगफली, जीरा, कड़ी पत्ता, मिर्च, आलू इत्यादि डालकर बनाया जाता है। साथ ही साथ यह पूरे दिन की शक्ति प्रदान करने का भी काम करता है।

Advertisment

2. ड्राई फ्रूट खीर

खीर त्योहार पर बनाए जाने वाला एक उत्कृष्ट व्यंजन है। लोग इसको बहुत ही चाव से खाते हैं। अलग-अलग जगह पर कई अलग प्रकार के खीर बनाए जाते हैं। इनमे सबसे ज्यादा मशहूर है चावल और दूध से बनाई हुई खीर। त्योहार के समय आप यह खीर बनाकर उसको विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट से सजा सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है।

3. खिचड़ी

Advertisment

पूजा के समय बहुत जगह पर खिचड़ी खाई जाती है और पूजा के प्रसाद के रूप में भी चढ़ाई जाती है। इसके मेन इनग्रीडिएंट्स चावल, दाल, घी, हल्दी और अलग-अलग सब्जियां होती हैं। यह बहुत पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होती है। साथ ही साथ यह बहुत जल्दी पच भी जाती है और पूरे दिन की एनर्जी देने का काम करती है।

4. दाल भरी पूरी

पूजा के समय आप अपने घर पर दाल भर के पूरियां भी बना सकते हैं। इसके मेन इनग्रेडिएंट आटा, नमक, तेल, हल्दी और दाल होते हैं। यह बहुत ही सॉफ्ट होती है और खाने में भी अत्यंत स्वादिष्ट होती है। साथ ही इसमें मौजूद दाल शरीर को  प्रोटीन देती है और पूरे दिन के कार्य करने की शक्ति प्रदान करती है।

Advertisment

5. हलवा

किसी भी पूजा के समय आप हलवा भी बना सकते हैं। आप कई प्रकार के इनग्रेडिएंट से हलवा बना सकते हैं। जैसे कि सूजी, बेसन, आटा इत्यादि। आप इन इंग्रेडिएंट्स में चीनी, ड्राई फ्रूट्स, इलायची, देसी घी इत्यादि मिलाकर एक स्वादिष्ट हलवा बना सकते हैं।

6. लड्डू

किसी भी त्यौहार या पूजा के समय लड्डू भी बनाए जाते हैं। आप लड्डू को अलग-अलग इंग्रेडिएंट्स से बना सकते हैं जैसे कि बेसन, नारियल, आटा, ड्राई फ्रूट्स, बूंदी, गोंद, इत्यादि। यह अत्यंत स्वादिष्ट होते हैं।

pooja पूजा Ram Mandir Ceremony Ram Mandir Pooja
Advertisment