Self Dependency For Girls: लड़कियों के आत्मनिर्भरता क्यों है जरूरी?

'सेपरेशन' के बाद लड़कियां बेसहाय हो जाती हैं। उनके घर के सदस्य उसे बदनामी के कारण एक्सेप्ट नहीं करना चाहते और ससुराल से तो वह निकाल दी गई है। इस समस्या से बाहर आने के लिए एक लड़की का सेल्फ डिपेंडेंट होना बहुत जरूरी है।

author-image
Ritika Negi
New Update
Independent Women

(Image Credit: Hindustan Times)

Why Is It Important To Be Self-Dependent For Girls: हमारे समाज में हमेशा से लड़कियां घर संभालती हैं, परिवार का ख्याल रखती है, पर उन्हें बदले में क्या मिलता है 'सेपरेशन ' जिसके बाद वो बेसहाय हो जाती हैं। उसके घर के सदस्य उसे बदनामी के कारण एक्सेप्ट नहीं करना चाहते और ससुराल से तो वह निकाल दी गई है। इस समस्या से बाहर आने के लिए एक लड़की का सेल्फ डिपेंडेंट होना बहुत जरूरी है। उसे सिखाया जाना चाहिए ' बेटी तुम्हारा काम सिर्फ खाना बनाना ही नहीं है। तुम अच्छे से पढ़ाई करके अपना भविष्य बना सकती हो।

लड़कियों के सेल्फ डिपेंडेंसी क्यों है जरूरी?

1. सामाजिक स्वतंत्रता के लिए

Advertisment

हमारे समाज में अगर लड़कियों को स्वतंत्रता चाहिए तो उनका सेल्फ डिपेंडेंट होना बहुत जरूरी है। सेल्फ डिपेंडेंट लड़कियां समाज में इज्जत के साथ घूम सकती हैं अपने लिए आवाज उठा सकती हैं।

2. अपने अधिकार पाने के लिए

अगर आप लड़की है और सेल्फ डिपेंडेंट नहीं है, तो यह समाज आपके सारे अधिकार छीन लेगा। वह आपको यह महसूस कर आएगा कि आप उनकी बदौलत जी रहीं है। ऐसा बिल्कुल नहीं होने देना है, अपने अधिकारों के लिए लड़ना और सेल्फ डिपेंडेंट बनना बेहद जरूरी है।

3. आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ता है

 जब एक लड़की खुद कम कर खा रही होती है, तो उसका आत्मविश्वास एक अलग ही तरह का होता है। जो होना भी चाहिए। सेल्फ डिपेंडेंसी हमारे आत्मविश्वास और आत्म सम्मान को बढ़ाती है।

4. आपकी रेपुटेशन बढ़ती है

Advertisment

लड़कियों के लिए रेपुटेशन बहुत जरूरी फैक्टर होता है, क्योंकि जिस तरह के समाज में हम रह रहे हैं वहां लड़कियों को हर छोटी चीज के लिए जज किया जाता है। उनका कैरेक्टर डिसाइड कर दिया जाता है ।अगर लड़की सेल्फ डिपेंडेंट होती है तो वह समाज को जवाब देती है और अपनी रेपुटेशन बढ़ाती है।

5. खुश और संतुष्ट रहने के लिए

जीवन में खुशी, संतुष्टि, शांति यह सब सेल्फ डिपेंडेंसी से ही आती है। आप अपनी दुनिया में खुश हो, खुद कमा रही हो,खुद खा रही हो, खुद का ख्याल रख रही हो, इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है।

self Girls