Advertisment

Body Talks: जानिए सही अंडरवियर पहनना क्यों जरूरी है?

अंडरवियर हमारे कपड़ो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, लेकिन कई बार हम इन्हें गलत तरीकों से चुनते हैं जिससे हमारे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इस आर्टिकल में हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि सही अंडरवियर का चयन क्यों महत्वपूर्ण है?

author-image
Ritika Negi
New Update
Importance of wearing right underwear

Right Underwear (Image Credit: freepik)

Why is it important to wear the right kind of underwear: अंडरवियर हमारे कपड़ो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, लेकिन कई बार हम इन्हें गलत तरीकों से चुनते हैं जिससे हमारे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इस आर्टिकल में हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि सही अंडरवियर का चयन क्यों महत्वपूर्ण है? इसके कई सारे कारण हैं जैसे,अच्छे स्वास्थ्य के लिए, आराम के लिए, आदि। 

Advertisment

क्यों पहननी चाहिए सही अंडरवियर?

पहला कारण है स्वास्थ्य। सही साइज और फिट के अंडरवियर पहनने से यौन रोगों का खतरा कम हो जाता है। गलत तरह के अंडरवियर पहनने से त्वचा और प्राइवेट पार्ट्स में छाले और दाने हो सकते हैं, जो बेहद ही खतरनाक और दर्द भरे साबित होते हैं। यदि हम काफी टाइट और अजीब तरह के अंडरवियर पहनते हैं, तो यह जलन खुजली या अन्य त्वचा संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है। 

दूसरा कारण है सही सपोर्ट। एक सही साइज के अंडरवियर से सही सपोर्ट मिलता है, जिससे व्यक्ति को दिनभर की गतिविधियों को सहने में मदद मिलती है। अगर अंडरवियर बार बार ऊपर नीचे चढ़ता है तो यह बहुत परेशानी देता है। तीसरा कारण है आराम, सही तरह के अंडरवियर पहनने से व्यक्ति को आराम और सुख मिलता है, यह उन्हें दिनभर की थकान से बचाता है और स्वस्थ रहने में मदद करता है।

Advertisment

चौथा कारण है सेल्फ कॉन्फिडेंस। सही तरह के अंडरवियर पहनने से व्यक्ति को सेल्स कॉन्फिडेंस और स्वतंत्रता का एहसास होता है। वह खुद को आत्मविश्वासी महसूस करता है और खुद को सुरक्षित महसूस करता है। 

कैसे चयन करें सही अंडरवियर का?

1. साइज: सही साइज के अंडरवियर का चयन करें।बहुत छोटा या बड़ा अंडरवियर पहनने से आपको असहजता हो सकती है और आपकी त्वचा पर नुकसान हो सकता है।

Advertisment

2. फैब्रिक: आरामदायक और ब्रीथेबल फैब्रिक का अंडरवियर चुनें, जैसे कि कॉटन या मल्टी-ज़ोन फैब्रिक। यह आपको दिनभर की गतिविधियों में आराम प्रदान करेगा। 

3. स्टाइल: अपनी पसंद के अनुसार स्टाइल का अंडरवियर चुनें, जैसे कि ब्रीफ्स, बॉक्सर्स, थॉंग्स आदि।

4. फिट: सही फिट के अंडरवियर का चयन करें जो आपको अधिक समर्थकता प्रदान करेगा और स्वाभाविक रूप से बॉडी को सपोर्ट करेगा।

अपनी आवश्यकताओं और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सही तरह के अंडरवियर का चयन करें।

UNDERWEAR important wear साइज
Advertisment