Advertisment

Me Time: महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है मी टाईम

महिलाएं आजकल इतना बिजी हो गई है के उनके पास अपने लिए टाइम ही नहीं है, खुद के लिए टाइम निकालना बहुत ज़रूरी है। आइए जानते है, कितना ज़रूरी है महिलाओं के लिए मी टाईम

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
METIME.png

(Image Source- Freepik)

Me Time: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं पर कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं। घर, परिवार, बच्चों, नौकरी, और सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए वे अक्सर खुद को भूल जाती हैं। 'मी टाईम' यानि खुद के लिए समय निकालना, महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

Advertisment

महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है मी टाईम

कई महिलाएं ऐसी होती है जो अपनी लाइफ, कम और झगड़ो को लेकर इतनी परेशान रहती है की उनका तनाव बढ़ जाता है उससे चिड़चिड़ापन, गुस्सा भी भी बढ़ने लगता है। इसलिए मी टाईम को समझना ज़रूरी है।



जैसे वे घर में अपने छोटे बच्चे से लेकर सभी मेंबर्स का ख्याल रखती है, वैसे ही जरूरी है के वे अपना ख्याल भी रखे। जिम्मेदारियों से बाहर निकल कर खुद से मिलना भी उतना ही जरूरी है। मेंटल हेल्थ और सभी रिश्तों के लिए भी बहुत इंपोर्टेंट है के आप अपने लिए भी समय निकलने अपने आप को भी इंपोर्टेंस दे।



इससे दिमाग तेज होगा और फोकस बढ़ेगा, इससे मन में पॉजिटिविटी ऐसा करने से शरीर को रिलैक्स भी मिलेगा और अगले दिन फिर उसी एनर्जी से काम कर पाएंगे।

मी टाईम कैसे निकालें?

Advertisment

अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं: थोड़ा समय निकालकर अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। सुबह जल्दी उठें, या रात में थोड़ी देर देर तक जागें, ताकि खुद के लिए समय निकाल सकें।

छोटी-छोटी चीजों से शुरुआत करें: यदि आपको पहले कभी मी टाईम नहीं लिया है, तो छोटी-छोटी चीजों से शुरुआत करें। 10-15 मिनट का समय निकालकर अपनी पसंद की किताब पढ़ें, संगीत सुनें, या टहलने जाएं।

'नहीं' कहना सीखें: दूसरों के लिए हमेशा 'हां' कहने की आदत से बचें। यदि आप थकी हुई हैं या व्यस्त हैं, तो 'नहीं' कहने में डरें नहीं।

अपने परिवार और दोस्तों से मदद लें: अपने परिवार और दोस्तों से बात करें और उनसे मदद मांगें। वे आपको घर के कामों में मदद कर सकते हैं, ताकि आप खुद के लिए समय निकाल सकें।

मी टाईम आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इसलिए, आज से ही थोड़ा समय खुद के लिए निकालें और खुशहाल जीवन का आनंद लें।

me time
Advertisment