Advertisment

Women’s (Education) Is Important: समय की आवश्यकता महिलाओं के लिए शिक्षा

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
education for women

हर किसी के जीवन में शिक्षा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लड़कियों के लिए शिक्षा सबसे बड़ा निवेश है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाता है। शिक्षा से महिलाएँ अपने अधिकारों से अवगत होती है जिससे लिंग भेदभाव को रोकने में मदद होगी। महिलाओं  के खिलाफ हो रहे  बहुत सारे अपराध रोक सकती है।  

Advertisment

देश की आधी आबादी महिलाएँ  Women’s (Education) Is Important

महिलाएं जो हमारी देश की लगभग आधी आबादी है अगर शिक्षित हो तो देश के आर्थिक विकास में सामान योगदान दे पाएंगे जिससे उनका समाज ने आत्मविश्वास  बढ़ेगा। शिक्षित महिला अपने जीवन के कई निर्णय खुद ले सकती है। देश के हर एक क्षेत्र में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है चाहे वह आर्थिक क्षेत्र हो या राजनीतिक।

महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी 

लोकतंत्र के सफलता के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। एक आदमी को शिक्षित कर हम सिर्फ एक व्यक्ति हो शिक्षित करते है लेकिन अगर हम एक महिला को शिक्षित करते हैं तो हम पूरे परिवार को शिक्षित करते है। एक बच्चे के जीवन में उसकी माँ सबसे पहली शिक्षक होती है इसीलिए अगर एक माँ अच्छे तरह से शिक्षित होती है तो वह अपने बच्चों को सही सीख दे सकती है उसके जीवन का सही आकार बना सकती है।

देश में हमने देखा कई उदाहरण जहाँ लड़कियों ने लड़कों के तुलना में अधिक उपलब्धियां हासिल की है।यह बताता है महिलाएं पुरुषों से ज्यादा सक्षम है। महिलाओं के अशिक्षित होने के कई कारण है जैसे की गरीबी, माता-पिता की नकारात्मक सोच, बाल विवाह, धार्मिक आलोचन, विद्यालयों में असुविधा, मजदूरी इत्यादि।  

समय की आवश्यकता

लड़कियों की शिक्षा समय की आवश्यकता है।  देश की महिलाओं को शिक्षित किये बिना देश विकशित राष्ट्र नहीं बनसकता है। एक बार नेपोलियन ने कहा था -"राष्ट्र की प्रगति प्रशिक्षित और शिक्षित माताओं के बिना असंभव है और अगर मेरे देश की महिलाओं को शिक्षित नहीं किया जाता है तोह लगभग आधे लोग अनपढ़ रहेंगे "।

महिलाएं सालों से या तो अपने माता-पिता पे, पति पर  या फिर अपने बेटे पे निर्भर रही है। समस्या है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का, समाज ने वही सम्मान और अवसर दिलाने का जो एक शिक्षित पुरुष को उपलब्ध है। वह देश के विकास के लिए पुरुषों के सामान अपना योगदान दे सकती है।

education womens education
Advertisment