Advertisment

Women Fitness: फिट रहने के लिए महिलाएं ये तरीका अपना सकती हैं

जॉब और घर की जिम्मेदारियों के चलते महिलाओं को अपना खास तौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। इन्ही जिम्मेदारियों में वह अपना खयाल रखना तो जैसे भूल ही जाती हैं।

author-image
Kavya Gupta
New Update
 Women Fitness(freepik)

(Image Source: freepik)

Women Can Adopt This Method To Stay Fit: जॉब और घर की जिम्मेदारियों के चलते महिलाओं को अपना खास तौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। हम सभी जानते हैं कि महिलाओं के शरीर में हर महीने बदलाव आते हैं और साथ ही उन्हें गर्भावस्था से होकर भी गुजरना होता है जिसकी वजह से उन्हें कई शारीरिक बीमारियां जेसे गैस, एसिडिटी, हार्मोनल बदलाव, बालों का झड़ना, ब्रेस्ट कैंसर, अर्ली मेनोपॉज, एक्ने, बॉडी पेन आदि का सामना करना पड़ता है। घर और ऑफिस के काम के चलते औरतों का स्ट्रेस लेवल इतना बढ़ जाता है कि वह डिप्रेशन का शिकार भी हो जाती हैं। इन्ही जिम्मेदारियों में वह अपना ख्याल रखना तो जैसे भूल ही जाती हैं।

Advertisment

फिट रहने के लिए महिलाएं ये तरीका अपना सकती है

1. रेगुलर हेल्थ चेकअप 

वैसे तो हर किसी को साल में एक बार हेल्थ चेकअप कराना चाहिए लेकिन महिलाओं को उनकी बॉडी को ध्यान में रखते हुए यह चेकअप हर 6 महीने में करवाना चाहिए। इससे वह अपनी बॉडी को मॉनिटर कर पाएगी और समय पर सही कदम उठा पाएगी।

Advertisment

2. सही खाना

खाना एक व्यक्ति के शरीर को सुधार या बिगाड़ सकता है। महिलाओं को अपने खाने का ठीक तरीके से ध्यान रखना चाहिए। उसमे उचित मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन उपलब्ध हो उसका बहुत ध्यान रखना चाहिए।

3. एक्सरसाइज

Advertisment

महिलाओं में पुरुषों के मुक़ाबले मोटापा बढ़ने के मामले देखे जाते हैं। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं घर में रहती हैं अपनी रोज की जिंदगी के काम के चलते वह एक्सरसाइज या योग जैसी चीजों पर ध्यान नही देती और वज़न बढ़ा लेती हैं जो अपने आप में बीमारियों का घर है।

4. खुश रहना 

घर में ग्रह कलेश हो या ऑफिस की पॉलिटिक्स दोनो ही बातें औरतों के दिमाग पर असर डालती हैं। बार बार उन्हीं बातों के बारे में सोचना और उन बातों को मन में बिठा लेना औरतों का स्वभाव होता है, जिसका सीधा असर उनके दिमाग और बॉडी पर पढ़ता है। महिलाओं को ऐसी बातों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए जो आपको खुशी दे पाएं।

5. मेडिटेशन

मेडिटेशन औरतों के लिए मानसिक स्थिति, स्वास्थ्य और सामाजिक संबंधों में सुधार करने में मदद कर सकती है। यह तनाव को कम करने, मानसिक स्थिति को सुधारने और आत्म-संवाद के माध्यम से आत्म-परिचय में मदद कर सकती है। ध्यान और सांस लेने की तकनीकों का अभ्यास करना भी फायदेमंद हो सकता है।

महिलाएं Women Fitness Stay Fit हेल्थ चेकअप
Advertisment