Advertisment

Body Shaming: 5 चीजें जिनके कारण कभी शर्मिंदा नहीं होना चाहिए

बहुत से लोग यह सोचते है, की लड़कियों के शरीर के बाल नहीं देखने चाहिए। अगर आपको वैक्सिंग करना पसंद है तो आप यह करा सकती है। लेकिन आंटी और फ्रेंड्स के तानो कि वजह से यह मत करें। हम सभी की बॉडी मे हेयर आना आम और नेचुरल बात है।

author-image
Swati Bundela
New Update
Reduce Stretch Marks

Body Shaming

5 Things You Should Not Be Ashamed Of: आम तौर पर हमारे समाज मे बहुत सी चीजें जो आम होती है,उन पर भी लोगों को शर्मिंदा होना पड़ता है। मुख्यता लड़कियों पर सबसे ज्यादा रिस्ट्रिक्शन होते है। लोगों को लगता है , कि वह आपको बताएंगे कि आपको क्या पहनना चाहिए,कैसे चलना चाहिए,कैसे बात करना चाहिए। हमारे समाज मे पहले से ही कुछ क्राइटेरिया है। अगर आप वह करते है तो आपको शर्मिंदा होना पड़ता है।अगर आपको फर्क नहीं पड़ता इसके बावजूद भी लोग आपको बार बार बताकर शर्मिंदा करेंगे।आज हम आपको बताएंगे ऐसी 5 चीजें जिनसे आपको कभी शर्मिंदा नहीं होना चाहिए।

Advertisment

5 Things You Should Not Be Ashamed Of - 

1. स्ट्रेच मार्क्स (stretch marks)

स्ट्रेच मार्क्स का मतलब है खीचाव के निशान। यह निशान आपको तेजी से वजन बढ़ाने या घटाने की वजह से त्वचा पर देखने मिल सकते है। गर्भवती महिलाएं को भी स्ट्रेच मार्क्स आसानी से हो जाते है।लेकिन आपको इन सब से शर्मिंदा होने की कोई आवश्यकता नहीं।अगर आपको बांहों मे स्ट्रेच मार्क्स है और आप शर्मिंदगी के कारण स्लीव लेस नहीं पहनते। देखिए यह आपका शरीर है। आपको जैसा पसंद है आप वैसा ही करिए , लोगों के बारे मे सोचना बंद कर दीजिए।

Advertisment
Sameera Reddy flaunts stretch marks, asks which part of your body makes you  uncomfortable

2. बर्थ मार्क्स (birth marks)

अगर आप लोगों की माने तो बर्थ मार्क्स काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। लोगों के अनुसार आपके शरीर में अलग-अलग जगह बर्थ मार्क्स आपके जीवन में शुभ संकेत होते है। पर अगर यह आपके माथे, गले या ऐसी जगह है जहां से आसानी से लोगों को दिख जाते हैं। तो आपको शर्मिंदा होने की कोई जरूरत नहीं। बहुत से लोग बर्थ मार्क्स खत्म करने के लिए भी डॉक्टर के पास पहुंच जाते है। आपके शरीर में कहीं भी अगर बर्थ मार्क्स है, तो उससे आपको शर्माने की कोई जरूरत नहीं। क्योंकि यह सब नेचुरल है इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। इसमें आपकी भी कोई गलती नहीं।

Advertisment

3. कर्व्स (curves)

हमारे शरीर में कर्व्स होते है। यदि आप पतले है और बॉडी फिगर मेंटेन है तो यह देखने मे अच्छे लगते है।यदि आप मोटी है और आपके कर्व्स देखते है।तो लोग आपको फ्री एडवाइस देने चले आयेंगे। " तुम ढीले कपड़े पहना करो " वगैरा वगैरा। आपको उन्हे सुनने की कोई जरूरत नहीं,आपको जो पसंद है वही पहने।

4. वेट (weight)

Advertisment

हम सभी अपने वेट को लेकर काफी कोंसियस रहते है।यह सही भी है। मोटापा अपने साथ ढेर सारी बीमारी लात है।लेकिन यदि आप हैल्थी है आपको कोई बीमारी नहीं और आप वजन कम नहीं करना चाहती। तो आपको अपने वेट को लेकर शर्मिंदा होने की कोई जरूरत नहीं है। वेट एक ऐसी चीज है जो कम या ज्यादा हो सकती है।आपको वेट लूज अपने लिए करना चाहिए , लोगों की वजह से नहीं।

5. बॉडी हेयर (body hairs)

बहुत से लोग यह सोचते है, की लड़कियों के शरीर के बाल नहीं देखने चाहिए। अगर आपको वैक्सिंग करना पसंद है तो आप यह करा सकती है। लेकिन आंटी और फ्रेंड्स के तानो कि वजह से यह मत करें। हम सभी की बॉडी मे हेयर आना आम और नेचुरल बात है। लड़कों को कोई उनके पैरों और हाथ के बालों के लिए कुछ नहीं बोलता।आपको भी पसंद हो तो इन्हे हटाएं नहीं पसंद तो जैसे है वैसे ही रहें।

Are We Finally Coming To Terms With Embracing Body Hair? - SheThePeople TV
body shaming
Advertisment