Maha Kumbh Mela 2025: मेले में जाने से पहले ये जरुरी बातें जानें

हर 12 साल में कुंभ मेला लगता है। 2025 में कुंभ मेला उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है। चलिए इसके बारे में अधिक जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Maha Kumbh Mela 2025

Maha Kumbh Mela 2025

Maha Kumbh Mela 2025: हमारा देश अलग-अलग संस्कृतियों और भाषाओं का सुमेल है। हिंदू धर्म को भारत में विशेष मान्यता है और बड़ी संख्या में लोग इसमें विश्वास रखते हैं। हर 12 साल में कुंभ मेला लगता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है जिसमें करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुड़ते हैं।इस मेले में लोग विविधता की मिसाल पेश करते हैं अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों के तीर्थ यात्री इस मेले पर पहुंचते हैं जो विविधता में एकता का प्रमाण है। 2025 में कुंभ मेला उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है। चलिए इसके बारे में अधिक जानते हैं-

Advertisment

मेले में जाने से पहले ये जरुरी बातें जानें

Advertisment

अगर मेले पर जाने के इच्छुक हैं तो जाने से पहले आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए क्योंकि कुंभ मेले में जाना आसान नहीं है। यहां पर करोड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं और ऐसे में अगर आप शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से फिट है तभी आपके घर से निकलने के बारे में सोचना चाहिए। हम आपके साथ कुछ हिदायतें शेयर करेंगे जिन्हें आपको मेले पर जाने से पहले ध्यान में रखना चाहिए। इन हिदायतों के बारे में Maha Kumb Mela वेबसाइट पर बताया गया है-

  • कुंभ मेला जाने से पहले आपको सभी जरूरत का सामान अपने पास रखना चाहिए और उस हिसाब से ही अपनी यात्रा को प्लान करना चाहिए।
  • कचरे के निपटारे के लिए कूड़ेदान का ही प्रयोग करना चाहिए।
  • मल-मूत्र त्याग करने के लिए आपको उपलब्ध शौचालय का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • स्नान के लिए सिर्फ उसी जगह का उपयोग करना चाहिए जो प्रशासन द्वारा अधिकृत है।
  • अगर डॉक्टर द्वारा आपको परमिशन दी गई है तभी आपको ट्रैवल करना चाहिए और अपनी दवाइयां साथ रखनी चाहिए।
  • आपके पास जरूर सुविधाओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए जैसे अस्पताल कहां पर है, भोजन कहां पर खा सकते हैं और इमरजेंसी की स्थिति में कहां से मदद ले सकते हैं।
  • आपको अपने आसपास ऐसा सामान नहीं रखना चाहिए जिसकी आपको जरूरत नहीं है और जो बहुत ज्यादा महंगा है।
  • अजनबी लोगों पर भरोसा करने की गलती मत करें और किसी से भी खाने की वस्तु मत लें।
  • स्नान करते समय बैरिकेडिंग को पार करने की गलती मत करें
  • अगर आप किसी ट्रांसमिटेड इनफेक्शन से पीड़ित है तो भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे।

कुंभ के विषय में अगर आप कोई भी जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच कर सकते हैं। यहां पर आपको टूरिस्ट गाइड, घाट के रास्तों की जानकारी आसानी से एक जगह पर ही उपलब्ध हो जाएगी। आपको वहां रहने के बारे में भी पूरी जानकारी मिल जाएगी जैसे आप किस प्रकार टेंट की सुविधा ले सकते हैं या फिर मेले में किन-किन जगहों पर आपको जरूर जाना चाहिए। इसके साथ ही खाने का प्रबंध कहां पर मिलेगा। इस सब की जानकारी भी वहां पर उपलब्ध है।