Advertisment

Khushi Dubey: आशिकाना फेम ख़ुशी दुबे के बारे में 10 बातें

बॉलीवुड: आज कल वेब सीरीज का क्रेज बढ़ा है और कुछ वेब सीरीज काफी ज्यादा फेमस हो रही हैं। डिजनी+हॉटस्टार पर रिलीज आशिकाना फेम ख़ुशी दुबे आज कल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ख़ुशी ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Khushi Dubey

10 Things About Ashiqana Fame Khushi Dubey (Image Credit - Instagram )

Khushi Dubey: आज कल फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ा है और कुछ वेब सीरीज काफी ज्यादा फेमस हो रही हैं। डिजनी+हॉटस्टार पर रिलीज आशिकाना फेम ख़ुशी दुबे आज कल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ख़ुशी ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली ख़ुशी का परिवार बचपन में मुंबई शिफ्ट हुआ जहाँ उन्हें फिल्मों में काम करने का अवसर मिला। आशिकाना में चिक्की शर्मा के चुलबुले किरदार में उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट शूट असाइनमेंट से की थी। ख़ुशी ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। 

जानिए ख़ुशी दुबे के बारे में 10 बातें 

  1. ख़ुशी दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयाग में 15 दिसम्बर 1999 को हुआ था। उनका परिवार बचपन में ही मुंबई शिफ्ट हो गया था। जिसके कारण उन्होंने अपना बचपन मुंबई में बिताया। 
  2. ख़ुशी दुबे के परिवार में उनके माता पिता हैं, माता का नाम प्रीती दुबे और पिता का नाम सुरेश दुबे है। ख़ुशी दुबे अपने माता पिता की अकेली संतान हैं। 
  3. ख़ुशी दुबे ने मुंबई स्थित रयान इंस्टिट्यूट से अपनी प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की थी जबकि आगे की शिक्षा ठाकुर विद्या मंदिर जूनियर कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड कॉमर्स से प्राप्त की। ख़ुशी की पढ़ाई अभी भी जारी है। उन्होंने कम्प्यूटर साइंस से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। 
  4. ख़ुशी ने इंटरनेशनल प्रिंट शूट असाइनमेंट से अपने करियर की शुरुआत की तब वे लगभग 6 या 7 वर्ष की थीं। ख़ुशी ने वर्ष 2005 से अपने करियर की शुरुआत एक टेलीविजन आर्टिस्ट के रूप में की। उनका पहला सीरियल था कैसा ये प्यार है का सीजन 1। 
  5. ख़ुशी दुबे ने फिल्मों में भी काम किया है उन्होंने अपना डेब्यू विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म अनकही से किया था। इस फिल्म में ख़ुशी अमीषा की बेटी के किरदार में नज़र आयीं थी। 
  6. ख़ुशी ने टीवी और बॉलीवुड के साथ-साथ कुछ भोजपुरी शो में काम किया है। जिनमें से तुम्हारा अंश हूँ, दिदिया के देवर, दिल ले गेल आदि प्रमुख हैं। 
  7. ख़ुशी ने साल 2022 में डिजनी+हॉटस्टार की वेब सीरीज आशिकाना में एंट्री की और उनका चिक्की शर्मा का किरदार लोगों के बीच छा गया। इस वेब सीरीज के अब तक 3 पार्ट आ चुके हैं जिसमे उन्होंने एक्टर जैन इबाद खान के साथ कम किया है। यह शो यंगस्टर्स के बीच काफी पॉप्युलर है। 
  8.  ख़ुशी दुबे को नागिन: वादों की अग्निपरीक्षा में उनके छोटी नागिन के रोल के लिए खूब सराहा गया। उन्होंने राखी, संगम आदि कई अन्य टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। 
  9. ख़ुशी दुबे एक फिटनेस फ्रीक भी हैं वे अपने आप को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करती हैं वह बहुत ही फिट और खुबसूरत एक्ट्रेस हैं। चिक्की शर्मा के हॉट रोल में उन्हें लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 
  10.  ख़ुशी दुबे को वर्ष 2006 में कैसा ये प्यार है के लिए बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस के अवार्ड के लिए नोमिनेट किया गया था। वर्ष 2008 में उन्हें नागिन: वादों की अग्नि परीक्षा के लिए भी बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर नोमिनेट किया गया था।
Khushi Dubey ख़ुशी दुबे आशिकाना वेब सीरीज
Advertisment