/hindi/media/media_files/qhIxYzhj39xP02wBuMJE.png)
10 Things About TV Actress Erica Fernandes (Image Credit : Printerest )
Erica Fernandes : एरिका फर्नांडिस भारत की हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। वैसे तो एरिका फर्नाडिस कई भाषाओं का ज्ञान रखती हैं उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ इंडस्ट्री में भी काम किया है। एरिका फर्नांडिस कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मी थीं जन्म के कुछ साल बाद उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। एरिका फर्नांडिस ने साल 2016 में कुछ रंग प्यार के ऐसे भी टीवी सीरियल में काम किया और लोगों के बीच खूब पसंद की गईं। इस सीरियल से उन्हें टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान मिली। टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले ही एरिका ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री ले ली थी। मोस्ट फेमस टीवी सीरियल कशौटी जिंदगी की साल 2018 से 2020 के बीच टीवी पर आया। इस सीरियल में एरिका ने प्रेरणा की भूमिका निभाई, उनके इस कैरेक्टर को भी लोगों ने खूब पसंद किया।
एरिका फर्नाडिस के बारे में 10 दिलचस्प बातें
- एरिका फर्नाडिस का जन्म कर्नाटक के मैंगलोर शहर के मंगोलियन कैथोलिक परिवार में 7 मई 1993 को हुआ था।
- एरिका की शुरूआती शिक्षा बैंगलोर में हुई। कुछ समय बाद उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया उनकी आगे की शिक्षा मुंबई में हुई। एरिका ने ग्रेजुएशन तक की शिक्षा प्राप्त की है।
- एरिका ने साल 2013 में तमिल फिल्म अंथू अंथू अंथू से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिनके बाद उन्होंने साल 2014 में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म निंनिदेल से डेब्यू किया। साल 2014 में एरिका ने बॉलीवुड में फिल्म बब्लू हैप्पी है से डेब्यू किया। साल 2014 में ही वह पहली बार तेलुगु फिल्म गलीपट्म में भी नज़र आयीं।
- एरिका के परिवार में माता-पिता और एक भाई है। उनकी माँ का नाम लैविना फर्नांडिस और पिता का नाम राल्फ फर्नांडिस है। एरिका के भाई का नाम जर्मेन फर्नांडिस है।
- एरिका ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत में ही ‘बॉम्बे टाइम्स फ्रेस फेस 2010’ और ‘पेंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस 2011’ और ‘पेंटालून फेमिना मिस महाराष्ट्र 2011’ का ख़िताब जीता था।
- एरिका को डांस बहुत ज्यादा पसंद है जिसकी वजह से उन्होंने श्यामक नृत्य एकेडमी से डांस का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
- साल 2016 में एरिका फर्नांडिस ने टीवी सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी से टीवी इंडस्ट्री में एंट्री ली। यह सीरियल बहुत ही प्रसिद्ध हुआ और एरिका को इससे अपनी पहचान मिली। साथ ही उन्हें इस सीरियल के लिए 2016 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के एशियाई दर्शक टेलीविजन पुरस्कार मिला था।
- एरिका फर्नाडिस में अपने खाली समय में सिलाई करना, स्केचिंग करना, और ड्राइंग करना काफी ज्यादा पसंद है। एरिका को पेट्स से बहुत ज्यादा लगाव है इसकी वजह से उनके पास कई पालतू कुत्ते भी हैं। वे अपना समय उनके साथ बिताना काफी पसंद करती हैं।
- साल 2018 में टीवी पर आये सीरियल कशौटी जिन्दगी की में एरिका ने मुख्य भूमिका में काम किया। जिसके लिए एरिका को साल 2019 में इन्डियन टेली अवार्ड्स बेस्ट जोड़ी पॉप्युलर का अवार्ड पार्थ समथान के साथ मिला था।
- एरिका फर्नाडिस को साल 2020 में टीवी की द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वीमेन में पहला स्थान मिला था।