Advertisment

Anushka Sharma: जानिए ऐक्ट्रिस अनुष्का शर्मा के बारे में 10 बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने अपनी पहली फिल्म की शुरुआत 2008 में रब ने बना दी जोड़ी से की थी, उन्होंने इस फिल्म में हिंदी फिल्म के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम किया था। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
New Update
Anushka Sharma

Anushka Sharma

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री और निर्माता हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं। उनका जन्म 1 मई 1988 में हुआ था। अनुष्का के माता-पिता का नाम अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा है। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड फिल्मों की एक सुप्रसिद्ध अभिनेत्री और साथ ही साथ वे एक मॉडल भी हैं। अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर रह चुके है। अनुष्का ने अपनी पहली फिल्म की शुरुआत 2008 में रब ने बना दी जोड़ी से की थी, उन्होंने इस फिल्म में हिंदी फिल्म के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम किया था। अनुष्का ने अपनी ऐक्टिंग से करोड़ों लोग के दिलों मे अपनी जगह बनाई हैं। उन्होंने फिल्मों में बहुत तरह के किरदारों को बेहतरीन अदाकारा के रूप में प्रस्तुत किया है। आइए जानते हैं अनुष्का शर्मा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बारे में 10 दिलचस्प बातें 

  1. अनुष्का शर्मा का जन्म और पूरी परवरिश इंडिया में हुई है, क्योंकि अनुष्का के पिता एक आर्मी ऑफिसर थे। वह बंगलौर में हुई थी और उनकी स्कूल की पढाई बैंगलोर के आर्मी स्कूल से हुई और उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई माउंट कार्मेल, बंगलौर से की।
  2. वेंडल रॉड्रिक्स के साथ काम करने के लिए अनुष्का 18 साल की उम्र में ही मुंबई आ गई थी।
  3. अनुष्का शर्मा जब वी मेट में गीत को देखकर अपने आप पर भरोसा किया था की वो भी बॉलीवुड में काम कर सकती है।  
  4. अनुष्का शर्मा को अपने करियर की शुरुआत में फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी, वह मॉडलिंग में अपना नाम बनाना चाहती थी और वो उसमें सफल भी रही। वह 2007 में एक सफल मॉडल बन गई थी, जिसके बाद उन्हें कई ब्रांड मिलने लगे।
  5. अनुष्का एक खुल के जीने वाली लड़की है, वह सेट पर काफी मस्ती करते दिखाई देती है।
  6. अनुष्का शर्मा का एक बड़ा भाई है जिनका नाम कारनेश शर्मा है, वह पहले राज्य क्रिकेटर थे उसके बाद उन्होंने मर्चेंट नेवी मैंने काम किया, अब वे फिल्म निर्माता है।
  7. अनुष्का हम आपके हैं कौन देखने के बाद अपने पपी का नाम टफी रखा था। जब उनके पप्पी का डेथ हुई थी तो अनुष्का 10 दिन तक सोई नहीं थी।
  8. अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की और अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को वामिका को जन्म दिया।
  9. अनुष्का का सपना एक पत्रकार बनने का था वह अभिनेत्री या मॉडल नहीं बनना चाहती थी।
  10. अनुष्का शर्मा ने कई सारी फिल्में की है जैसे रब ने बना दी जोड़ी 2008, बैंड बाजा बारात 2010, लेडीज वर्सेज रिकी बहल 2011 और भी का जो सुपरहिट हुई है।
Anushka Sharma
Advertisment