Unconventional Love Stories: जानिए 10 फिल्में जिन्होंने रूढ़िवादिता को दी खुली चुनौती

इस आर्टिकल में हम उन फिल्मों और सीरीज को करीब से देखेंगे जो ज़िंदगी की उलझनों, अधूरेपन और इंसानी रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से दिखाते हैं।"

author-image
Rajveer Kaur
New Update
UnconventionalLoveStories

Photograph: (Netflix)

सभी प्रेम कहानियाँ वायलिन से शुरू नहीं होतीं और न ही हमेशा खुशी के साथ खत्म होती हैं। कुछ कहानियाँ लंचबॉक्स, कानूनी दफ़्तर, छूटी हुई ट्रेन या अजीब पहली मुलाक़ातों के ज़रिए सामने आती हैं। कुछ कहानियाँ चाहत की बात करती हैं, तो कुछ बिछड़ने की। परीकथाओं से भरी इस प्रेम दुनिया में ये कहानियाँ ये सवाल उठाती हैं। क्या होगा अगर प्यार वैसा न हो जैसा हमें बताया गया था? इस फीचर में हम उन फिल्मों और शोज़ को करीब से देखेंगे जो ज़िंदगी की उलझनों, अधूरेपन और इंसानी रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से दिखाते हैं। 

Advertisment

Unconventional Love Stories: जानिए 10 फिल्में जिन्होंने रूढ़िवादिता को दी खुली चुनौती

The Lunchbox

इला और साजन की कहानी एक लंचबॉक्स की ग़लत डिलीवरी से शुरू होती है। इला, एक युवा गृहिणी है। वह हर दिन अपने पति के लिए प्यार से भरा लंचबॉक्स तैयार करती है। वहीं साजन, एक अकेला विधुर, जो रिटायरमेंट की कगार पर है, गलती से वही लंचबॉक्स पाने लगता है। इसी छोटी-सी गड़बड़ी से दो अनजान लोग जुड़ते हैं। दोनों के बीच चुपचाप पनपता रिश्ता एक सधी हुई, भावनात्मक प्रेम कहानी में बदल जाता है।

Plan A Plan B

डॉ. निराली वोरा (तमन्ना भाटिया) और एडवोकेट कौस्तुभ चौगुले (रितेश देशमुख) दो अकेले इंसान हैं जो अपने बीते रिश्तों से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। निराली जहां प्यार में यकीन रखती हैं और मैचमेकिंग करती हैं, वहीं कौस्तुभ तलाक के मामलों से घिरे एक वकील हैं, जिसने प्यार से भरोसा खो दिया है। यह फिल्म आज के रिश्तों, अलग होना और सच्चे जुड़ाव की तलाश को संवेदनशीलता से दिखाती है।

Advertisment

Aap Jaisa Koi

42 साल के श्रीरेणु त्रिपाठी (आर. माधवन) की arranged शादी की कोशिश, 32 साल की बेबाक और आत्मनिर्भर शिक्षिका मधु बोस (फ़ातिमा सना शेख) से मुलाक़ात में बदल जाती है। यह कहानी उम्र, असुरक्षा और पितृसत्ता जैसे मुद्दों के बीच पनपते एक जटिल लेकिन सच्चे रिश्ते की पड़ताल करती है।

Miss Shetty, Mr. Polishetty

ब्रिटेन में रहने वाली 30 वर्षीय शेफ़ मिस शेट्टी (अनुष्का शेट्टी) और 25 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन मिस्टर पोलिशेट्टी (नवीन पोलिशेट्टी) की मुलाक़ात एक अनोखी प्रेम कहानी को जन्म देती है। प्यार से निराश मिस शेट्टी, जब ज़िंदगी से भरपूर पोलिशेट्टी से मिलती हैं, तो उनके विपरीत विचार और हालात मिलकर एक गहराई भरे रिश्ते में बदल जाते हैं।

Jalebi

कभी-कभी किसी से सच्चा प्यार करने का मतलब होता है उसे आज़ाद कर देना। उभरती लेखिका आयशा (रिया चक्रवर्ती) को एक साधारण से गाइड देव (वरुण मित्रा) से प्यार हो जाता है। जलेबी एक ऐसी प्रेम कहानी है जहाँ रास्ते अलग हो जाते हैं, लेकिन जज़्बात कभी नहीं बदलते।

Advertisment

Badhaai Do

क्या होता है जब दो बिल्कुल अलग ज़िंदगियाँ जी रहे लोग समाज की बंद सोच से बचने के लिए शादी का रास्ता चुनते हैं? बधाई दो अनोखी शादी की कहानी है जिसमें शार्दुल (राजकुमार राव) एक समलैंगिक पुलिस अधिकारी और सुमन (भूमि पेडनेकर) एक समलैंगिक पी.टी. टीचर की है । यह फिल्म दिखाती है कि प्यार सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि साहस, समझ और आज़ादी की भी कहानी हो सकती है।

Meenakshi Sundareshwar

नई-नवेली जोड़ी मीनाक्षी (सान्या मल्होत्रा) और सुंदरेश्वर (अभिमन्यु दासानी) शादी के तुरंत बाद काम की मजबूरियों के चलते अलग-अलग शहरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं। यह फिल्म लॉन्ग-डिस्टेंस रिश्तों की उलझनों को टेक्स्ट और वीडियो कॉल्स के दौर में बड़े ही सरल और दिल छू लेने वाले अंदाज़ में दिखाती है। यह कहानी "हैप्पी एवर आफ्टर" के बाद की असल ज़िंदगी की मोहब्बत को टटोलती है।

Pagglait

पगलैट की कहानी संध्या (सान्या मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी अरेंज्ड शादी के महज़ पाँच महीने बाद विधवा हो जाती है। अपने पति की मौत पर आँसू न बहा पाने वाली संध्या उस रिश्ते से कभी जुड़ ही नहीं पाई थी। पगलैट एक पारंपरिक प्रेम कहानी नहीं है—यह उस महिला की कहानी है जो प्यार की गैरमौजूदगी में खुद को दोबारा खोजती है।

Advertisment

The Idea of You

40 वर्षीय सिंगल मदर सोफी (ऐन हैथवे) अनजाने में 24 साल के पॉप स्टार हेज़ कैंपबेल (निकोलस गैलिट्ज़ीन) के प्यार में पड़ जाती हैं। वह दुनिया के सबसे बड़े बॉय बैंड का हिस्सा है जो उनकी टीनएज बेटी की भी क्रश है। The Idea of You एक ऐसी प्रेम कहानी है जो लोगों के दिल से ज़्यादा उनकी भौहें चढ़ा देती है। यह कहानी एक आत्मनिर्भर महिला की है, जो खुद को चुनती है और उस प्यार के लिए खड़ी होती है जिसे समाज 'उम्र के बाहर' मानता है।

It Ends With Us

कोलीन हूवर के बेस्टसेलर पर आधारित यह कहानी है लिली ब्लूम (ब्लेक लाइवली) की, जो अपने पहले प्यार एटलस (ब्रैंडन स्क्लेनर) और अपने आकर्षक लेकिन हिंसक पति राइल (जस्टिन बाल्डोनी) के बीच फंसी है। It Ends With Us पारिवारिक और भावनात्मक हिंसा के चक्र को तोड़ने की कहानी है, जहाँ कभी-कभी सबसे सशक्त प्यार खुद से किया गया प्यार होता है।