Advertisment

4 Reasons To Watch She :  नेटफ्लिक्स सीरीज देखे बिना नहीं रह पाएंगे

author-image
New Update

नेटफ्लिक्स की यह वेब सीरीज एक लड़की पर आधारित है। इसमें भूमिका नाम की लड़की का मुख्य किरदार है जो महिलाओं के लिए बहुत ही प्रेरणादायक कहानी है। भूमिका बहुत ही स्ट्रांग है और अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट से ज्यादा उनके लिए कुछ महत्वपूर्ण नहीं है। उनका यह फिक्शनल किरदार एक मिसाल है कि महिलाओं को किस तरह खुद की जिंदगी बनानी चाहिए।

Advertisment

शी का सीजन 2 लोगों को काफी कंफ्यूज कर रहा है। लोगों ने इसके नए सीजन से सस्पेंस और थ्रिलर की उम्मीद की थी जिसमें शायद यह सीरीज खरी नहीं उतर पाई। इसी कारण से लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। लेकिन सच तो यह है कि यह सीरीज कभी थ्रीलर या सस्पेंस के लिए बनाई ही नहीं गई थी। यह तो एक महिला और उसके पावर फुल बने की कहानी है। यह महिला के एक स्ट्रांग और कॉन्फिडेंट कैरेक्टर को दिखाता है।

शी को देखने के लिए मजबूर कर देंगे ये कारण -

1.आत्मसम्मान के लिए लड़ना

Advertisment

भूमिका का किरदार एक बहुत ही स्ट्रांग और कॉन्फिडेंट लड़की का है। एक ऐसी लड़की जो अपनी फैमिली को वित्तीय सहायता देती है, अपनी काबिलियत को निखारती है, मुंबई की वेश्याओं की मदद करती है और सभी खतरों से अपनी सुरक्षा भी खुद करती है। भूमिका से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए किसी मर्द की जरूरत नहीं है।

2. Manipulation से बचाव

भूमिका को भी दूसरी महिलाओं की तरह उसके पति और सीनियर्स द्वारा हमेशा उसकी काबिलियत पर शक करने के लिए उकसाया जाता है। उसका पति जिसे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन है भूमिका को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करता है कि उसकी यह नाकाबिलियत भूमिका के आकर्षित ना होने की वजह से है।

Advertisment

वह अपनी बीमारी को उसका दोष बनाने की कोशिश करता है। लेकिन भूमिका इस जाल में नहीं फसती है और अपनी self-image को बरकरार रखती है।

3. किसी को कंट्रोल नहीं करने देती

भूमिका इस सीरीज में नायक नाम के एक अपराधी को अपनी सेक्सुअलिटी से आकर्षित करने में कामयाब हो जाती है लेकिन वह उसे खुद पर कंट्रोल करने का हक नहीं देती। वह खुद मुख्य किरदार है जिसके अपने विचार और प्लान हैं जो दूसरे सीजन तक लोगों के लिए एक रहस्य बने रहते हैं।

4. बहनचारा

इस फिल्म में भूमिका अपनी बहन के बॉयफ्रेंड को उस पर हाथ उठाने के लिए बहुत मारती है। यह बहनचारे के महत्व को दर्शाता है। यहां तक कि आखिरी एपिसोड में नायक की मदद से महिलाएं अपना खुद का बिजनेस भी शुरू करती हैं। भूमिका की कहानी का अंत कैसा भी हुआ हो लेकिन उसने एक कम्युनिटी बनाने में सफलता पाई जो उसकी इज्जत करती थी। किसी भी महिला को अगर सबसे पहले कुछ चाहिए तो वह है लोगों की इज्जत।

प्रेरणादायक कहानी
Advertisment