Advertisment

5 Best Performances Of Alia Bhatt: इस जेनरेशन की स्टार हैं आलिया

author-image
New Update

हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसे देखकर हर कोई आलिया के कौशल और एक्टिंग की प्रशंसा कर रहा है। लेकिन आलिया भट्ट ने इसके अलावा भी ऐसी ही बहुत ही हिट फिल्में और जबरदस्त रोल किए हैं जिन से यह साबित होता है की आलिया बॉलीवुड की नई जनरेशन की स्टार है।

Advertisment

उन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। आलिया की इस फिल्म ने बेशक लोगों को अपना दीवाना ना बनाया हो लेकिन उनकी दूसरी फिल्म हाईवे ने यह साफ कर दिया कि आलिया एक बहुत ही कुशल अभिनेत्री है। एक हाई स्कूल की लड़की से बोल्ड और निडर सहमत का किरदार निभाने तक आलिया हर रोल को बहुत संजीदगी से निभाती हैं।

आलिया भट्ट की बेस्ट परफॉर्मेंस -

1. उड़ता पंजाब

Advertisment

फिल्म उड़ता पंजाब बहुत ही हिट गई थी लेकिन इसके एक्टर्स की परफॉर्मेंस उससे भी कहीं ज्यादा हिट है। आलिया भट्ट का किरदार बहुत ही अलग और कॉम्प्लिकेटेड है। उन्होंने एक मुहाजिर मजदूर का किरदार निभाया है जिसने बहुत ही बुरी परेशानियों का सामना किया है। फ्रस्ट्रेशन, गुस्सा, ड्रामा और दुख जैसे सभी इमोशंस का एक साथ इतना अच्छा प्रदर्शन आलिया के अलावा शायद कोई नहीं कर सकता है।

2. राज़ी

राजी फिल्म देशभक्ति के जज्बे पर केंद्रित है। इसमें आलिया ने सहमत का किरदार निभाया है जो शादी करके पाकिस्तान में एक स्पाई एजेंट के तौर पर जाती है। उसे अपने पति और परिवार से प्यार हो जाता है।

Advertisment

लेकिन इस डर, अपने पति से प्यार और अपने देश के लिए प्यार के बीच में बुरी तरह से फसी होने के बावजूद भी वह इस किरदार को बहुत ही खूबसूरती से निभाती है।

3. गुलीबॉय

इस फिल्म में आलिया भट्ट ने सफीना का किरदार निभाया है। यह फ़िल्म रणवीर सिंह के किरदार और उनके इंडिया के सबसे बड़े रेपर बनने की जर्नी पर आधारित है। लेकिन आलिया भट्ट ने इसमें अपने किरदार से अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं होने दिया।

Advertisment

उन्होंने इसमें एक बहुत ही बोल्ड, निडर, आकर्षक और सहनशील लड़की का किरदार निभाया है।

4. डियर ज़िंदगी

डियर ज़िंदगी में आलिया द्वारा निभाए गए कियारा के किरदार को कोई कैसे भूल सकता है। वह एक ऐसी लड़की का किरदार निभाती हैं जो अपने करियर को बनाने में लगी हुई है लेकिन रिलेशनशिप्स और भावनाओं के खेल में उलझी भी है।

Advertisment

इसमें कियारा का क़िरदार बिल्कुल असली और रीलेटेबल लगता है।

5. गंगुबाई

आलिया की सभी फिल्मों में से सबसे रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस उनकी गंगूबाई काठियावाड़ी में है। उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो एक जवान सेक्स वर्कर से बड़ी मुंबई माफिया बनती है। 

आलिया भट्ट
Advertisment